अचानक स्कूल के अंदर अजगर आ गया दहशत फैल गई बच्चो में

चौबेपुर विकासखंड के पारा प्रतापपुर गांव में उस समय दहशत फैल गई, जब स्कूल के अंदर अजगर होने की जानकारी हुई। सुबह कक्षा में पांच फीट लंबा और मोटा अजगर देखकर बच्चों घबरा गए। शिक्षकों ने वन विभाग के अफसरों को सूचना दी। स्कूल के अंदर अजगर होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है।

चौबेपुर के पारा प्रतापपुर के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार सुबह बच्चे पहुंचे थे। कक्षा खुलते ही बच्चे अंदर जाकर बैठ गए, इस बीच एक छात्र ने पास ही मोटे अजगर को बेंच के नीचे लिपटे देखा तो वह घबरा गया। इससे पहले की वह कुछ बोल पाता दूसरे बच्चों की भी नजर पड़ गई।

अजगर देखते ही बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दरवाजे के पास ही अजगर को देखकर बच्चे बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। कुछ बच्चे तो शोर मचाते हुए बाहर की ओर भाग गए लेकिन कुछ छात्रों के अंदर रहने से उनकी जान अटकी रही।
शोर सुनकर शिक्षक पहुंचे तो कक्षा में अजगर देखकर वो भी घबरा गए लेकिन किसी तरह अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला। गांव में सूचना पहुंची तो बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित अभिभावक भी स्कूल में आ गए। बच्चों को सुरक्षित देखकर अभिभावकों ने राहत की सांस ली।
Back to top button