अगर शादी नहीं हो रही है तो तुरंत करें ये उपाय, बन जायेंगे योग

शादी हर इंसान की इच्छा होती है। अगर आपकी शादी नहीं हो रही है या आपके विवाह में बार-बार अड़चनें आ रही हैं तो ये विवाह पंचमी का योग आपके ही लिए है। विवाह पंचमी को उज्जैन में पूजा करवा कर इन सभी अड़चनों और बाधाओं को दूर किया जा सकता है। कहा जाता है कि मार्गशीष को शुक्ल पक्ष में भगवान राम विवाह के बंधन में बंधे थे।

तभी से इस तिथि को विवाह पंचमी कहा जाता है। इस दिन मां सीता के आशीर्वाद से सभी विवाह योग्य कुंवारों की किस्मत भी संवर जाया करती है।
वैसे तो विवाह पंचमी का मुहूर्त शादी के लिए बेहतरीन माना जाता है, मगर इस दिन पूजा करवाने से वैवाहिक कष्ट और अड़चनें भी दूर हो जाती हैं।





