अगर बच्चो में दिखाई देते हैं ये लक्षण तो उनके पेट में हो सकते हैं कीड़े, जानिए उपाय

पेट में कीड़े होना आम बात हो गया है। बड़े और बच्चों दोनों के साथ यह समस्या हो रही है। पेट में कीड़े होने के कई कारण होते हैं जैसे- गलत खान-पान, गंदे हाथों से भोजन करना, खुले में रखें हुए खाना को खाना, खट्टी मिट्ठी वस्तुएं को खाना, दिन भर आराम करना और परिश्रम न करने से पेट में कीड़े पैदा होने लगते हैं।अगर बच्चो में दिखाई देते हैं ये लक्षण तो उनके पेट में हो सकते हैं कीड़े, जानिए उपाय

पेट में दो तरह के कीड़े पाए जाते हैं। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दो तरह के कीड़े होते हैं। प्रत्यक्ष रूप में पाए जाने वाले कीड़े को हम अपनी आंखों से देख सकते हैं तो वहीं अप्रत्यक्ष कीड़े को खुले आंखों से नहीं देख सकते हैं, इसके लिए हमें डॉक्टर की मदद लेनी पड़ती है।जो लोग साफ पानी नहीं पीते हैं उनके पेट के अंदर कीड़े जल्दी पैदा होते है। आपको बता दें कृमि कीड़े मल, कफ, रक्त के साथ हमारे शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

जब पेट में कीड़े हो जाते हैं उस वक्त आपके पेट में हर वक्त दर्द रहता है। आंखे लाल रहती हैं। जीभ का रंग सफेद नजर आता है। मुंह से बदबू आने लगती है। इसके साथ ही रात को सोते समय जिसका दांत वजता है तो समझ लो उसके पेट में कीड़े हैं।

कीड़ों से छुटकारा आप कुछ घरेलू उपचार से भी पा सकते हैं। पेट में पड़े कीड़े अगर ज्यादा परेशान कर रहे हैं तो उनसे छुटकारा पाने के लिए आम की गुठली का सेवन करें। ऐसा करने से कीड़े मल के रास्ते बाहर निकल जाएंगे। कच्चे आम की गुठली का चूर्ण दही या पानी के साथ सुबह शाम करें। कुछ समय तक इसके लगातार सेवन से पेट के कीड़े पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे।

जब आपके पेट में कीड़ा हो जाए तो अपने खाने पर ध्यान देना चाहिए। खाना घर का ही खाना चाहिए। बाहरी खाने से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। चाइनीज खाना खाने से भी पेट में कीड़े होने की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है।

Back to top button