अगर इस रंग के कपड़े पहनकर की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा तो पूरी होंगी मनोकामनाएं

22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो गया है, जिसकी धूम आपको घरों से लेकर मंदिरों में भी दिखाई दे रही है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। बात करें दूसरे दिन की तो नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की अराधना करने से मनोकामना पूरी होती है। मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान, तप और संयम की देवी माना जाता है, इसलिए लोग सच्चे मन से माता के इस स्वरूप की पूजा करके उन्हें प्रसन्न करने का काम करते हैं।
जैसे मां के स्वरूप अलग-अलग हैं, ठीक उसी तरह से उनके प्रिय पकवान और रंग भी अलग-अलग ही हैं। ऐसे में अगर आप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा उनका प्रिय रंग पहन कर करेंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। मान्यताओं के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग प्रिय है। सफेद रंग के कपड़े हर पुरुष और महिला के पास आसानी से मिल भी जाते हैं, इसलिए इसे पहनकर अपना सादगीभरा अंदाज दिखाएं।
सफेद रंग की साड़ी
महिलाएं चाहें तो मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में ऐसी सफेद रंग की साड़ी आपके खूबसूरत अंदाज में चार चांद लगा देगी। यदि आप प्लेन सी साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो ऐसी साड़ी का चयन करें, जिसमें सफेद रंग का बेस हो और कुछ हल्का सा प्रिंट हो। ध्यान रखें कि बेस का मलतब यहां है कि सफेद रंग ज्यादा दिखना चाहिए।
सफेद सूट
यदि आपका मन साड़ी पहनने का नहीं है तो इस तरह का सफेद सूट कैरी करें। सफेद रंग का सूट ज्यादातर हर किसी के पास होता है। इसलिए आप इसे पहनकर भी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में शामिल हो सकती हैं। मां ब्रह्मचारिणी सफेद सूट को देखकर अवश्य ही प्रसन्न होंगी। इसे पहनने से आपका लुक भी प्यारा दिखेगा।
सूती सफेद कुर्ता पायजामा
पुरुषों की बात करें तो इस तरह का कॉटन फैब्रिक का सफेद कुर्ता पायजामा आप पूजा के समय कैरी कर सकते हैं। इस तरह का आउटफिट पूजा के दौरान न सिर्फ अच्छा लगेगा, बल्कि इसे पहनने से आप सहज भी रहेंगे। सूती फैब्रिक होने की वजह से ये उन लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प है, जिसे काफी गर्मी लगती है।
इंडो वेस्टर्न आउटफिट
सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा नहीं पहनना है तो इस तरह का इंडो वेस्टर्न आउटफिट कैरी करें। ऐसा आउटफिट आपके लुक को पूरी तरह से बदल देगा। इसके साथ जैकेट अवश्य पहनें, क्योंकि जैकेट की वजह से ही आपका ये लुक कमाल का लगेगा। इसके साथ पैरों में कोल्हापुरी चप्पल पहनकर अपना लुक पूरी करें।