International women’s day: अगर आप भी अकेली निकलती हैं घर से बाहर तो, अपने पर्स में जरुर रख ले यह एक चीज…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है, इस दिन अलग – अलग क्षेत्रों में अहम योगदान के लिए महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। महिला के सम्मान के साथ ही उसकी सुरक्षा भी जरूरी है, आज के समय में कामकाजी महिलाएं कैसे अपने आप को सुरक्षित रख सकती हैं इसकी जानकारी हर महिला को होनी चाहिए। हम आपको यहां ऐसे खास गैजेट्स के बारे में बता रहे हैं जो हर महिला के पर्स में होने चाहिए। आइए आपको बताते हैं इन गैजेट्स के बारे में ….

हर महिला को अपने पर्स में ऐंजल विंग बज़िंग डिवाइस रखना चाहिए, इससे जैसे ही उन्हें कोई खतरा महसूस हो तो वे इस डिवाइस का बटन दबा सकती हैं। जैसे ही इसका बटन दबता है विंग से तेज आवाज आती है और आस—पास के लोगों को पता चल जाता है कि आपको मदद की जरूरत है। 

डिफेंस टैम्पटन :-

डिफेंस टैम्पटन एक ऐसा डिवाइस है जिसे महिलाएं अपने पर्स में आसानी से रख सकती हैं और जैसे ही कोई उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करे तो इस नुकीली कील से उस पर हमला कर सकती हैं, इससे काफी गहरा जख्म लगता है और आप को नुकसान पहुंचाने वाला व्यक्ति खुद खतरे में पड़ जाता है।

International Women’s Day: जानिये क्या है महिला दिवस, ऐसी हुई थी इसकी शुरुआत

कोल्ड स्टील हर्निकॉम्ब हेयर ब्रश :-

 

हेयर ब्रश वाली डिवाइस दिखने में ब्रश जैसा होता है और इसके हैंडल को छुरी का रूप दिया गया है। इसी वजह से महिलाएं इसे अपनी सुरक्षा के लिए काम में ले सकती हैं।

Back to top button