अखिलेश ने किया ममता का समर्थन, भाजपा पर हमला, कहा- मोदी सरकार कर रही संस्थाओं का दुरुपयोग

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। ये बात सिर्फ हम नहीं कह रहे बल्कि सभी राजनीतिक दल कह रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं केंद्र सरकार सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है।अखिलेश ने किया ममता का समर्थन, भाजपा पर हमला, कहा- मोदी सरकार कर रही संस्थाओं का दुरुपयोग

अभी केंद्र सरकार खुद सीबीआई के एक निदेशक से डर गई थी और अब सभी दलों को डराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल किया है तो वह भाजपा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई के राजनीतिक दुरुपयोग से लोकतंत्र व आमजन की आजादी खतरे में है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभाओं के लिए रविवार को हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति न देने से चर्चा में आईं ममता बनर्जी देर शाम एक पुलिस अधिकारी के आवास पर सीबीआई छापे के विरोध में धरने पर बैठ गईं।

उनके धरने पर बैठते ही अखिलेश ने उनके समर्थन में ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार की उत्पीड़नकारी नीतियों और सीबीआई के खुले राजनीतिक दुरुपयोग से जिस तरह देश, संविधान और जनता की आजादी खतरे में है, उसके खिलाफ ममता के धरने का हम समर्थन करते हैं। आज देश भर का विपक्ष और जनता अगले चुनाव में भाजपा को हराने के लिए एकजुट है।

Back to top button