अभी अभी: मुलायम ने किया बड़ा ऐलान, अकेले लड़ेगी सपा चुनाव

सपा सुप्रीमो मु‌लायम स‌िंह यादव ने आज लखनऊ में यह कहकर चौंका द‌िया क‌ि सपा ‌व‌िधानसभा चुनाव में क‌िसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा क‌ि सपा मर्जर करेगी। कोई पार्टी सपा में व‌िलय चाहती है तो उसके ल‌िए तैयार हैं।
%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%90%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b
उन्होंने कहा क‌ि सपा यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी, ज‌िसे व‌िलय करना है वो साथ आ सकता है। हमने पहले भी व‌िलय क‌िया है। मुलायम स‌िंह का ये बयान काफी चौंकाने वाला है क्योंक‌ि वह अभी तक गठबंधन की वकालत कर रहे थे। ‌व‌िलय की बात कहकर उन्होंने मुख्तार की पार्टी से व‌िलय की ओर इशारा क‌िया।
 
बता दें क‌ि बुधवार को अख‌िलेश यादव ने कहा था क‌ि अगर गठबंधन होता है तो 300 से ज्यादा सीटें म‌िलेंगी। वहीं उन्होंने ये भी  कहा था क‌ि ‌द‌िल्ली में नेताजी की बात चल रही है। उन्हें काफी अनुभव है और इस मुद्दे पर वही फैसला लेंगे। इससे पहले भी अख‌िलेश ने कहा था क‌ि गठबंधन के मामले में मैं पार्टी प्लेटफॉर्म पर सुझाव दूंगा। चुनाव नजदीक है, सारे फायदे-नुकसान को देखकर फैसला ल‌िया जायेगा।

वहीं 5 नवंबर को सपा की रजत जयंती में जुटे स‌ियासी द‌िग्गजों को देखकर ये अनुमान लगाया जा रहा था क‌ि महागठबंधन के ल‌िए सबको एक मंच पर लाने की ये सपा की कोश‌िश है। माना जा रहा था क‌ि मुलायम सिंह 2017 के चुनाव में भाजपा विरोधी वोटों का बिखराव रोकना चाहते हैं। कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत क‌िशोर से  उनकी मुलाकातें को भी इस बात का इशारा माना जा रहा था। पीके ने अख‌िलेश से भी मुलाकात की थी ज‌िसके बाद उन्होंने प्रशांत क‌िशोर की काफी तारीफ की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button