अंबेडकर नगर निवासी प्रापर्टी डीलर, लखनऊ के ध्यानार्थ……..


ये भी पढ़े: पूर्व मुख्यमंत्री ‘अखिलेश का बर्थ डे आज लेकिन सपा के मुखिया तो हैं नाराज’
बुधवार रात उन्नाव के अहसनगंज थानाक्षेत्र में शव मिलने की सूचना मिली तो आशंका के आधार पर यहां पहुंचे। पिता का शव देख अभिनव का बुराहाल रहा। देर शाम अभिनव ने हसनगंज थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
मोबाइल पाने वाला किसान बना मददगार
अर्जुन का शव जहां मिला उससे कुछ ही दूर उसका मोबाइल फोन एक ग्रामीण को मिला था। घटना की जानकारी न होने से किसान ने फोन उठा लिया था। लगातार अर्जुन को फोन मिला रहे परिजनों की किसान से बात हुई तो उसने फोन आगरा-एक्सप्रेस-वे पर मिलने की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और यहां पहुंचे।
हत्या में कम से कम तीन-चार लोग शामिल रहे
पुलिस को शक है कि हत्या में कम से कम तीन-चार लोग शामिल रहे हैं। पुलिस को शक है कि अर्जुन को पहले खाना खिलाया गया। इस दौरान शराब भी पिलाई गई। नशे में होने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद शव को गाड़ी में डालकर यहां लाकर फेंक दिया गया।
आय कर से बचाने को जमा कराई मोटी रकम
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आय कर से बचाने के लिए अर्जुन ने विवेक सोनी के खाते में पहले 20 लाख, इसके बाद 7.50 लाख रुपये जमा किए थे। इनमें से कुछ रुपया विवेक ने लौटा दिया था। प्रापर्टी डीलिंग में जो लाभ हुआ उसका भी बंटवारा नहीं हुआ था। विवेक रुपये देने में लगातार टालमोटल कर रहा था। इसके बाद उसे बहाने से बुलाकर मौत के घाट उतार दिया।
आपराधिक छवि का था अर्जुन
अंबेडकरनगर। उन्नाव जिले के हसनगंज में अंबेडकरनगर के जिस प्रापर्टी डीलर अर्जुन का शव मिला है, वह दो दिन पहले अपने मित्र के साथ लखनऊ के लिए निकला था। अर्जुन गोसाईगंज के दोहरे हत्याकांड में भी शामिल रहा था। अहिरौली थाना क्षेत्र के चाचिकपुर निवासी अर्जुन सिंह (35) पुत्र बृजकिशोर दो दिन पूर्व घर से लखनऊ के लिए निकला था। अपने मित्र के साथ उसने लखनऊ जाने की जानकारी दी थी। वह वापस नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताई। पुलिस के मुताबिक केस दर्ज करने की तैयारी शुरू की जाती कि तभी पता चला कि उसका शव उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे के किनारे मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिवारीजनों को सौंप दिया। परिवारीजनों ने प्रकरण में अहिरौली में ही अपहरण व हत्या का केस दर्ज किए जाने की मांग की है। इस बीच पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुन आपराधिक छवि का था। सीओ भीटी अमित ने बताया कि फैजाबाद के गोसाईगंज में पूर्व में हुए दोहरे हत्याकांड में वह आरोपी रहा है। अर्जुन का शव उन्नाव जिले में मिला है। हत्या का केस वहां दर्ज नहीं हुआ होगा तो यहां दर्ज कराया जाएगा।





