अंतिम मतदाता सूची आई सामने, अलीगढ़ जिले में अब 2410173 मतदाता

एसआईआर का काम पूरा होने के बाद 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची सामने आ गई है। अब अलीगढ़ जिले 2410173 मतदाता हैं। पहले यह संख्या 2796379 थी। इस तरह से 386206 नाम कट गए।
अलीगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने अंतिम मतदाता सूची की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई।
जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप प्रत्येक चरण में निष्पक्षता, पारदर्शिता और सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुभांशु कटियार, एईआरओ कोल महिमा राजपूत, एईआरओ छर्रा दिग्विजय सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह लोधी, महामंत्री भाजपा सुभाष गुप्ता सुभानु, जिला मंत्री भाजपा आकाश गुप्ता, मण्डल प्रभारी बीएसपी अशोक सिंह, समाजवादी पार्टी से मनोज यादव, अब्दुल हमीद घोषी, जिला सचिव सीपीआईएम इदरीश मोहम्मद मौजूद रहे।
एसआईआर से पहले
71-खैर में 406547
72-बरौली में 390250
73-अतरौली में 403460
74-छर्रा में 385332
75-कोल में 411521
76-अलीगढ़ में 397253
77-इगलास में 402016 मतदाता
कुल मतदाता 2796379
एसआईआर के बाद
71-खैर में 356103
72-बरौली में 344136
73-अतरौली में 358548
74-छर्रा में 340647
75-कोल में 342818
76-अलीगढ़ में 310603
77-इगलास में 357318 मतदाता
कुल मतदाता 2410173





