अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम के साथ जेल में रहना चाहता है ये IAS अफसर

मध्य प्रदेश के एक वरिष्ठ आईएएस अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम के साथ जेल में एक महीना गुजारना चाहते हैं. उनके इस फैसले के बाद राज्य की नौकरशाही में तरह-तरह की अफवाहें तैरने लगी लेकिन उन्होंने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए बताया कि वह सलेम और मोनिका बेदी के लव अफेयर पर किताब लिखना चाहते हैं.

ये भी पढ़े: बड़ा खुलासा: सेक्स और नशे में डूबे रहते थे बराक ओबामा, पुरुषों के साथ भी थे नाजायज
नियाज ने अपनी किताब का नाम भी फाइनल कर लिया है. उनकी किताब का नाम होगा, ‘लव डिमांड्स ब्लड’. नियाज ने जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (GAD) को एक पत्र के जरिए सलेम के साथ एक महीना गुजारने की अनुमति मांगी है. उनका प्रार्थना पत्र मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेज दिया गया है.
अधिकारियों का कहना है कि नियाज की यह इच्छा काफी अनोखी है. उनका मानना है कि शायद ही ऐसा पहले किसी नौकरशाहने किया हो. नियाज अहमद इस बारे में कहते हैं, वह सलेम और मोनिका के रिश्तों के बारे में जानना चाहते हैं. वह जानना चाहते हैं कि क्या सलेम ने मोनिका से सच्चा प्यार किया था. फिलहाल उन्हें राज्य सरकार की ओर से इजाजत मिलने का इंतजार है.





