अंडमान-निकोबार घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें

अंडमान और निकोबार आइलैंड घूमने के लिए एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां नीला समुद्र सुनहरी रेतें और रिच बायो डायवर्सिटी टूरिस्टों को खासा अट्रैक्ट करती है। यहां सेलुलर जेल का ऐतिहासिक महत्व हैवलॉक द्वीप की खूबसूरती जैसी कई मन मोहक जगह हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

अंडमान और निकोबार आइलैंड दक्षिण-पूर्व में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत जगह है, जहां नीला समुद्र, सुनहरी रेत और रिच बायो डायवर्सिटी टूरिस्टों को अट्रैक्ट करती है। यह द्वीप समूह अपने खूबसूरत समुद्री जीवन, ऐतिहासिक स्थलों और रोमांचक वॉटर स्पोर्ट्स के लिए फेमस है।

यहां की संस्कृति और नेचर का अनोखा संगम इसे हर घुमक्कड़ की बकेट लिस्ट में शामिल करता है। अगर आप इस स्वर्ग का आनंद लेना चाहते हैं,तो यहां की ये खास जगहें जरूर देखें। आइए जानते हैं इनके बारे में-

सेलुलर जेल
सेलुलर जेल, जिसे ‘काला पानी’ के नाम से जाना जाता है, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की गवाही देता है। यह ऐतिहासिक स्मारक भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता और बलिदान को सलाम करता है। यहां आयोजित लाइट एंड साउंड शो भी बेहद लोकप्रिय है।

हैवलॉक आइलैंड
हैवलॉक आइलैंड अंडमान का सबसे फेमस टूरिज्म स्थल है, जहां सफेद रेतीले तट और नीला समुद्र मन मोह लेते हैं। राधानगर बीच को एशिया का सबसे खूबसूरत समुद्र तट माना जाता है। यहां स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग का अनुभव अविस्मरणीय होता है।

नील आइलैंड
नील द्वीप, जिसे अब ‘शहीद द्वीप’ के नाम से भी जाना जाता है, अपने आप में सम्पूर्ण प्राकृतिक सुंदरता का खजाना समेटे हुए है। यहां लक्ष्मणपुर, भरतपुर और सीतापुर जैसे समुद्र तटों की शांति और नीला पानी सुकून देने वाला अनुभव प्रदान करता है।

बाराटांग आइलैंड
बाराटांग आइलैंड अपने अद्भुत लाइमस्टोन गुफाओं और मड वॉल्केनो के लिए फेमस है। प्रकृति प्रेमियों और रोमांच के शौकीनों के लिए यह जगह बेहद आकर्षक है। यहां की गुफाएं और मैंग्रोव फॉरेस्ट में बोटिंग का अनुभव अद्भुत होता है।

रॉस आइलैंड
रॉस आइलैंड, जिसे अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस आइलैंड के नाम से जाना जाता है, ब्रिटिश कालीन खंडहरों का गवाह है।यहां की संरचनाएं आज भी उस समय की भव्यता को दर्शाती हैं। इतिहास प्रेमियों के लिए यह जगह खास आकर्षण रखती है।

माउंट हैरियट नेशनल पार्क
ये नेशनल पार्क वनस्पतियों और जीवों की दुर्लभ प्रजातियों का घर है। यह ट्रेकिंग और बर्ड वॉचिंग के शौकीनों के लिए स्वर्ग है। यहां से अंडमान की सुंदर वादियां देखने को मिलती हैं।

अंडमान और निकोबार आइलैंड प्रकृति, इतिहास और रोमांच का अनूठा मिश्रण है। चाहे आप समुद्री जीवन का आनंद लेना चाहते हों या ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करना, यह आइलैंड समूह हर प्रकार के यात्रियों के लिए कुछ न कुछ खास पेश करता है।

Back to top button