पत्नी को दी जमकर टक्कर देते नजर आए युजवेंद्र चहल, देखे ये मजेदार वीडियो…

भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल यूं तो फिरकी गेंदबाजी के लिए जानें जाते हैं लेकिन अब वो डांस के क्षेत्र में भी काफी एक्सपर्ट हो गए हैं. चहल अब अपनी पत्नी धनश्री वर्मा को भी डांसिंग में कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं.
युजवेंद्र चहल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पत्नी धनश्री वर्मा के साथ एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में दोनों बैठे-बैठे ही डांस कर रहे हैं. पेशेवर कोरियोग्राफर होने के नाते आमतौर पर धनश्री पति से कोसो आगे नजर आती हैं लेकिन युजी द्वारा शेयर की गई ताजा वीडियो में वो खुद भी कमाल का डांस कर रहे हैं.
वीडियो के साथ युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने लिखा, “द फुटवर्क कपल, बताएं किसने बेतर किया ?” एंकर गौरव कपूर ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “स्टूडेंट धीरे-धीरे मास्टर बनता जा रहा है.” सिंगर जस्सी गिल ने लिखा, “आपकी स्माइल भईया.”वीडियो के साथ युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने लिखा, “द फुटवर्क कपल, बताएं किसने बेतर किया ?” एंकर गौरव कपूर ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “स्टूडेंट धीरे-धीरे मास्टर बनता जा रहा है.” सिंगर जस्सी गिल ने लिखा, “आपकी स्माइल भईया.”
https://www.instagram.com/p/CQIPrAMnzW-/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
बता दें कि युजवेंद्र चहल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship 2021) के लिए इंग्लैंड जाने वाली टीम का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि वो खेल के छोटे प्रारूप में अपनी जगह अच्छे से बनाए हुए हैं. जुलाई में टीम इंडिया को सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा (India Tour of Sri Lanka 2021) करना है. युजवेंद्र चहल को इस दौरे के लिए टीम में जगह दी गई है. शिखर धवन इस टीम की अगुवाई करेंगे.





