यूपी की इन शेहरों सोना और चांदी के दामों में आई गिरावट…

भारतीय सर्राफा बाजार ने मंगलवार यानि 7 फरवरी को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर, आगरा और गोरखपुर में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है, जबकि बरेली में सोना महंगा हुआ है। गोरखपुर में चांदी स्थिर रही।

कानपुर में सोना और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।  सोमवार को सोना 58100 प्रति दस ग्राम और चांदी 68600 प्रति किलो रही। मंगलवार को सोना 58000 प्रति दस ग्राम और चांदी 68200 प्रति किलो रही।

आगरा में भी सोना और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को सोना 58200 प्रति दस ग्राम और चांदी 68800 प्रति किलो रही। मंगलवार को सोना 58000 प्रति दस ग्राम और चांदी 68600 प्रति किलो रही। 

गोरखपुर में सोना सस्ता हुआ है जबकि चांदी के रेट स्थिर रहे। सोमवार को सोना 57400 प्रति दस ग्राम और चांदी 67500 प्रति किलो रही।  मंगलवार को सोना 57200 प्रति दस ग्राम और चांदी 67500 प्रति किलो रही।

बरेली में सोना महंगा और चांदी सस्ती हुई है। सोमवार को सोना 58200  प्रति दस ग्राम और चांदी 67900 प्रति किलो रही। मंगलवार को सोना 58500  प्रति दस ग्राम और चांदी 67600 प्रति किलो रही।

Back to top button