पंजाब के युवक की अमेरिका में मौत, परिजनों के रो-रोकर बुरा हाल

अमेरिका से दुखद खबर सामने आई है। यहां कपूरथला के रहने वाले एक युवक की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। यह मामला अमेरिका के शहर सैक्रामेंटो से सामने आया है। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र जोगा सिंह गांव सुरखपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनप्रीत सिंह बेहतर भविष्य के लिए 9 महीने पहले अमेरिका गया था पर भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
गौरतलब है कि मृतक मनप्रीत सिंह के पिता की भी मौत हो चुकी है और वह विधवा मां का इकलौता सहारा था। फिलहाल परिवार गहरे सदमे में है और वह ज्यादा बातचीत करने की स्थिति में नहीं है जिस कारण वह बता नहीं सका कि मृतक का शरीर भारत लाया जाए या अमेरिका में रिश्तेदारों द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। जैसे ही मौत की खबर परिवार को मिली तो परिवार में मातम छा गया। बिलख-बिलख कर रोती मां बेटे की तस्वीर को गले से लगा कर अवाजें दे रही है। वहीं इलाका निवासी और रिश्तेदारों द्वारा मां को दिलासा दिया जाता रहा।





