अब आप गूगल पर पुरानी नौकरी से जुडी परेशानी नकारात्मकता की नहीं दे पाएंगे समीक्षा

किसी भी कारोबार के लिए कर्मचारी उसका अहम हिस्सा होता है, लेकिन कारोबार के लिए खतरा बन चुका कर्मचारी अगर चला भी जाये तब भी वो छोड़े गए व्यवसाय के लिए खतरा बन सकता है. कई व्यवसायों के लिए, उन कर्मचारियों की ऑनलाइन की गई नकारात्मक समीक्षाओं से अक्सर परेशानी होती है, लेकिन अब Google अंततः उन लोगों को ब्लॉक करने का प्रयास कर रहा है.

अब आप गूगल पर पुरानी नौकरी से जुडी परेशानी नकारात्मकता की नहीं दे पाएंगे समीक्षा आईएएनएस की खबर के मुताबिक, गूगल ने अपनी समीक्षा नीति में बदलाव किया है, जिसके मुताबिक अब लोग कंपनी के बिजनेस टूल पर अपनी पुरानी नौकरियों के बारे में नकारात्मक समीक्षा नहीं कर पाएंगे. यह कदम उन लोगों की समीक्षाओं को और सटीक बना देगा जो गूगल माई बिजनेस पर समीक्षा पोस्ट करते हैं. इस टूल के माध्यम से की गई समीक्षा के कारण गूगल पर जब आप किसी व्यापार की खोज करते हैं तो उसके साथ रेटिंग लिखा नजर आता है.

इससे पहले पूर्व कर्मचारी उन कंपनियों के बारे में किसी भी तरह की समीक्षा लिखने के लिए स्वतंत्र थे, जहां उन्होंने काम किया था. गूगल का कहना है कि उसने इसे ‘हितों का टकराव’ माना है, इसलिए नकारात्मक समीक्षा को बंद कर दिया गया है.

 

तकनीकी दिग्गज ने कहा कि पूर्व नियोक्ता के बारे में नकारात्मक समीक्षा पोस्ट करने से कंपनी की छवि को वास्तविक ग्राहकों की नजरों में नुकसान पहुंचता है और इसे हटाना मुश्किल होता है.

अब कंपनियां गूगल से उन समीक्षाओं के हटवाने के लिए संपर्क कर सकती हैं, जिसे वे अनुचित समझते हों. इससे उनके व्यवसायों की रेटिंग बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और ग्राहकों को भी निष्पक्ष जानकारी मिलेगी.

Back to top button