1 घंटे के भीतर बिना बैंक गए आपको मिलेगा 1 करोड़ तक का लोन

अब सूक्ष्‍म, छोटी और मझोली कंपनियों (MSME) को एक घंटे से भी कम समय में 1 करोड़ रुपये तक का लोन मिलेगा. इसके लिए वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को एक नया पोर्टल https://psbloansin59minutes.com लॉन्‍च किया है. सरकार का वादा है कि बैंक ऐसे कारोबारियों को एक घंटे के भीतर लोन देंगे और उन्‍हें बैंक जाने की कोई जरूरत नहीं होगी.1 घंटे के भीतर बिना बैंक गए आपको मिलेगा 1 करोड़ तक का लोन

देने होंगे ये दस्‍तावेज
जो कंपनी इस पोर्ट के जरिए शीघ्र लोन प्राप्‍त करना चाहती हैं उन्‍हें अपने जीएसटी की विस्‍तृत जानकारी, आयकर की जानकारी और बैंक स्‍टेटमेंट सबमिट करना होगा. एक प्रेजेंटेशन में वित्‍त सचिव राजीव कुमार ने कहा कि यह लोन 8 दिनों के भीतर मिल जाएगा. एक बार MSME द्वारा ऑनलाइन फॉर्म भरने और जरूरी जानकारियां देने के बाद एक सिंगल गेटवे के जरिए दी गई जानकारियों की जांच कंपनी मामलों के मंत्रालय और क्रेडिट इन्‍फॉर्मेशन ब्‍यूरो के साथ की जाएगी.

कई बैंकों के साथ मिलकर SIDBI ने बनाया है ये पोर्टल
SIDBI ने एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक और विजया बैंक के साथ मिलकर यह पोर्टल बनाया है. उम्‍मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में कई और बैंक इस पोर्टल से जुड़ेंगे.

जीएसटी और टैक्‍स रिटर्न के साथ इसलिए जोड़ा गया है लोन का अप्रूवल
जीएसटी और टैक्‍स रिटर्न के साथ ऑनलाइन लोन अप्रूवल को इसलिए जोड़ा गया है ताकि सरकार उन्‍हें (MSME) आगे बढ़ा सके जो अब औपचारिक अर्थव्‍यवस्‍था का हिस्‍सा हैं. नरेंद्र मोदी की सरकार इस सेक्‍टर पर सबसे ज्‍यादा जोर दे रही है.

Back to top button