सर्दियों में आपको हेल्दी रखेगा टेस्टी चिकन सूप…जानिए इस रेसिपी को बनाने का तरीका

सर्दियों के मौसम में लोग अक्सर कुछ ऐसा खोजते हैं, जो उन्हें ठंड से बचाकर रखे। चिकन का सूप ऐसी ही एक डिश है, जिसे सर्दियों में डाइट में शामिल करने कई फायदे मिलते हैं। यह शरीर को गर्म बनाने के साथ ही आपको सर्दी-खांसी से भी बचाता है। अगर आप भी इसे बनाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं।
सामग्री :
- 150 ग्राम कटा हुआ चिकन
- 1 कटी हुई गाजर
- 1/2 कप मटर
- 1/2 कप कॉर्न
- नमक स्वादानुसार
- अजवायन स्वादानुसार
- स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
- धनिया पत्ती सजावट के लिए
विधि :
- सबसे पहले चिकन को थोड़े से नमक के साथ नरम होने तक उबालें। इसके शोरबा फेंके नहीं।
- अब एक अलग पैन में शोरबा उबालें। फिर इसमें सब्जियां, थोड़ा नमक, काली मिर्च पाउडर और अजवायन डालें।
- इसके बाद इसे सब्जियों के नरम होने तक उबालें।
- फिर उबला और कटा हुआ चिकन डालकर कुछ मिनट तक पकाएं।
- अंत में धनिया की पत्तियों से इसे गार्निश करें और गर्म-गर्म सर्व करें।





