भैंसे को भड़काना लड़कों को पड़ा महंगा, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हस हसकर लोटपोट

सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। हालांकि, युवाओं को इस तरह की गतिविधि में शामिल नहीं रहना चाहिए। आजकल ऐसा देखा जाता है कि युवा लाइक पाने के लिए खतरनाक स्टंट कर रील्स बनाते हैं। इस क्रम में कई बार युवा चोटिल भी हो जाते हैं। इससे संबंधित रोजाना वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है।

https://twitter.com/Fun_Viral_Vids/status/1604890471762956292?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1604890471762956292%7Ctwgr%5Ee9f83ee129c8b8fda49eae29a974918b322731ff%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Foddnews-twitter-viral-video-messing-with-buffalo-cost-the-person-23266059.html

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर हो रहा है। इस वीडियो में दो युवक बाइक पर सवार हैं। वे अपने गंतव्य यानी डेस्टिनेशन पर जा रहे हैं। उसी रास्ते से भैंसे भी जा रहे हैं। उनमें एक भैंसा बाइक की आवाज से परेशान हो जाता है। वह सांकेतिक भाषा में युवाओं को समझाना चाहता है कि मुझे यह आवाज पसंद नहीं है। मत हॉंक करो।

इसी सांकेतिक भाषा में भैंसा युवाओं को रास्ता रोक देता है। लड़के कुछ पल रुकते हैं और फिर भागने के चक्कर में रहत्ते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि बाइक तो तेज भाग सकती है। हमलोग आराम से निकल सकते हैं। यह कहकर बाइक को स्टार्ट कर आगे बढ़ने लगते हैं।

उसी समय बाइक से फिर इरिटेटेड आवाज निकलती है। इस आवाज़ से भैंसा दोबारा भड़क जाता है। इसके बाद वह दौड़कर युवाओं पर हमला कर देता है। एक अन्य भैंसा भी पीछे दौड़कर आता है। भैंसे के हमले से बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे दोनों लड़के बाइक से नीचे गिर जाते हैं। इसके बावजूद भैंसा हमला करता रहता है। बाइक के स्पीड में रहने से ऐसा लगता है कि लड़कों को गंभीर चोट आई है।

इस वीडियो को ‘Fun Viral Vids’ नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 30 हजार बार देखा गया है। वहीं, सैकड़नों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।

Back to top button