सुबह उठकर नहीं देखनी चाहिए ये 4 चीजें, बर्बाद जाता हैं पूरा दिन

घर में बड़े-बुजुर्ग कई ऐसी बातें बताते हैं जो छोटों को रोकाटोकी लगती हैं लेकिन इसका जीवन की सुख-समृद्धि से गहरा नाता होता हैं। ऐसी ही कई बातें बड़े-बुजुर्ग सुबह उठने के दौरान किए जाने वाले कामों से जुड़ी बताते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सुबह उठने के बाद आंख खुलते ही किन चीजों को नहीं देखा जाना चाहिए उसके बारे में बताने जा रहे हैं। इन चीजों को देखने मात्र से पूरा दिन बर्बाद हो जाता हैं और दुर्भाग्य दामन थाम लेता हैं। तो आइये जानते हैं सुबह आंख खुलते ही हमें किन चीजों को देखने से बचना चाहिए…

आईना

कई लोग सुबह उठते ही सबसे आईना देखते हैं। मगर ऐसा करने से बचन चाहिए। वास्तु अनुसार, ऐसा करने से रातभर की शीशे में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा आपको मिल सकती है। ऐसे में सुबह नींद खुलते ही तुरंत आईना देखने से बचें।

जंगली जानवरों की तस्वीर

कई लोगों में घर पर पशु या जंगली जानवरों की तस्वीर व पेंटिंग लगाई होती है। मगर सुबह उठते ही पहली नजर ऐसी तस्वीरों पर डालने से बचना चाहिए। वास्तु में सुबह नींद खुलने के तुंरत बाद ऐसी फोटो या पेंटिंग देखना अशुभ माना जाता है।

परछाई


सुबह के समय खुद की या किसी अन्य की परछाई देखने से भी बचना चाहिए। इसके साथ ही अगर आप सूर्य देव के दर्शन करने गए हो और आपने पश्चिम दिशा में अपनी परछाई देख ली तो इसे राहु का संकेत माना जाएगा। वास्तु अनुसार, इस दिशा में परछाई देखना शुभ नहीं होता है। इससे ऐसा करने से बचें।

जूठे बर्तन


वास्तु अनुसार, सुबह उठते ही जूठे बर्तन नहीं देखने चाहिए। ये नेगेटिविटी फैलाने का काम करते हैं। इसलिए हमेशा रात को सोने से पहले जूठे बर्तन व किचन साफ कर लेना चाहिए।

सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये काम

– सुबह उठते ही सबसे पहले अपने दोनों हाथों को एक साथ जोड़कर देखना चाहिए। ज्योतिष व वास्तुशास्त्र अनुसार, हमारी हथेलियों में गोविंद, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती का वास होता है। इसलिए सुबह हथेलियों देखते हुए अपने ईष्ट देव का नाम लेना चाहिए। इसके बाद ही अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए।

– सुबह उठकर सूर्य देव के दर्शन करना या उन्हें जल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। इससे कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। ऐसे में जीवन में सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, यश की प्राप्ति होती है। तरक्की व सफलता के रास्ते खुलते हैं।

Back to top button