कन्या राशि के जातक जरूर करें ये उपाय, आय और सौभाग्य में होगी वृद्धि

ज्योतिष शास्त्र में केतु को मायावी ग्रह कहा जाता है। वर्तमान समय में केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। इस राशि के जातकों के लिए शुभ रंग हरा है। कन्या राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध देव उच्च के होते हैं। इसके लिए कन्या राशि के जातकों पर बुध देव की कृपा बनी रहती है। उनकी कृपा से कन्या राशि के जातक मधुरभाषी होते हैं। साथ ही करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। अगर आप भी आय और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से कन्या राशि के जातकों की हर मनोकामना अवश्य ही पूरी होती है।

केतु गोचर
ज्योतिषियों की मानें तो मायावी ग्रह केतु वर्तमान समय में कन्या राशि में विराजमान हैं। इस राशि में केतु 18 मई, 2025 तक रहेंगे। इस दिन संध्याकाल 07 बजकर 35 मिनट पर केतु कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। केतु वक्री चाल चलते हैं। इसके लिए कन्या राशि से वक्री चाल चलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे।

उपाय
कन्या राशि के जातक बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनें। साथ ही भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें। आप विषम संख्या यानी 5, 7, 11, 21 की संख्या में भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
अगर आप मनोवांछित फल पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन अपने आराध्य भगवान गणेश को मोदक अर्पित करें। आप गुड़ से निर्मित मोदक भगवान गणेश को भेंट करें। इससे भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है।
अगर आप अपने आय और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन जगत के पालनहार भगवान कृष्ण की पूजा करें। इसके बाद गौ माता को हरा चारा खिलाएं। इस उपाय को करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
कारोबार में तरक्की पाने के लिए कन्या राशि के जातक बुधवार के दिन साबुत मूंग, मूंग की दाल और हरी चूड़ियों का दान करें। साथ ही गौशाला में चारा के लिए धन का दान कर सकते हैं।

Back to top button