आप जानते हैं ये आदमी गरम तेल में हाथ से तलता है पकौड़े

दूर दूर से आते हैं लोग देखने कमाल

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में राम बाबू नाम के एक शख्‍स सड़क पर ठेला लगा कर पकौड़ी बेचते हैं। अब आप सोचेंगे की इसमें ऐसा क्‍या खास है जो यहां उसका जिक्र किया जा रहा है। जनाब खास बात है इनका पकौड़ी बनाने का अजीबो गरीब तरीका, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग इनकी पकौड़ी खाने आते हैं।  लोग तो पकौड़ी बनाने के लिए कलछी या झरनी का इस्‍तेमाल करते हैं पर राम बाबू की पखासियत है कि वो खौलते हुए तेल में हाथ डालकर पकौड़ी निकाल लेते हैं।आप जानते हैं ये आदमी गरम तेल में हाथ से तलता है पकौड़े

सालों से कर रहे हैं ये कमाल

राम बाबू इलाहाबाद के लोक नाथ इलाके में अपना पकौड़ी का ठेला लगाते हैं। वे अपने हाथों से गर्मा गरम पकौड़ी कढ़ाई से निकालकर सीधे लोगों की प्लेट में दे देते हैं। रामबाबू का यही अनोखा हुनर देखने और उनकी स्‍वादिष्‍ट पकौड़ियों मजा लेने लोग काफी दूर से आते हैं। राम बाबू कहना है कि उन्हें काबिलियत ईश्‍वर की कृपा से मिली है। वो ये भी कहते हैं कि जिस दिन खौलते तेल में हाथ डालने से उनका हाथ जल जायेगा, उसी दिन वो इस काम को बंद कर देंगे।

Back to top button