आपने अभी तक नहीं देखी होगी ऐसी पहिएदार मकड़ी, वीडियो देख हिल जाएगा आपका दिमाग

क्या आपने कभी चार पहियों पर मकड़ी (Spider) की तरह चलती कार देखी है। अगर नहीं तो महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का ये वारयल ट्वीट देखिए और आप भी इस पहिए वाली मकड़ी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक सिंगल सीटर चार पहिया वाहन नजर आ रही है जो उबड़-खाबड़, पथरीले रास्तों, जंगल के साथ ही बर्फीले पहाड़ों पर दौड़ रहा है। खास बात ये है कि ये नॉर्मल कार की तरह समतल सड़क पर चलता है और ऊंचे-नीचे रास्तों पर बिल्कुल एक मकड़ी की तरह रास्ता बनाता हुआ आगे बढ़ता है। इसे चलते हुए देख लगता है कि कोई मकड़ी चार पहियों पर चल रही है।

https://twitter.com/anandmahindra/status/1579745643312316417?

गौरतलब है कि महिंद्रा चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं। आनंद महिंद्रा अपने ट्विटर अकाउंट पर मोटिवेशनल कंटेंट पोस्ट करने के लिए भी जाने जाते हैं। उनके डाले गए पोस्ट तेजी से वायरल होते हैं। महिंद्रा चेयरमैन के ट्विटर पर 94 लाख फॉलोअर्स हैं।

Back to top button