इन तरीकों को अपना कर रोक सकते है आप अपना बढ़ता वजन…

आधुनिक समय में लोगों की जीवन शैली में व्यापक बदलाव हुआ है। खराब दिनचर्या और गलत खानपान के चलते कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इनमें एक मोटापा भी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जंग फूड के अत्यधिक सेवन से शरीर में फैट बढ़ने लगता है।  फैट गेन के समानुपात में कैलोरी बर्न न करने की वजह से मोटापे की समस्या होती है।  इसके लिए खानपान और रहन-सहन पर पैनी नजर रखें। खासकर, बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए जंक फूड से परहेज करें। अगर आप भी मोटापे से परेशान है और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो खसखस का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, खसखस के बारे में सबकुछ जानते हैं-

खसखस

खसखस में फाइबर, प्रोटीन, कार्ब्स, मैगजीन, कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण भी पाए जाते हैं। ये सभी आवश्यक पोषक तत्व विभिन्न प्रकार की बीमारियों  की रोकथाम में सहायक सिद्ध होते हैं। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए खसखस का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड मोटापे की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होते हैं । फाइबर रिच फूड खाने से क्रेविंग की समस्या में आराम मिलता है। इससे पेट देर तक भरा रहता है। इन गुणों के चलते हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए खसखस का सेवन करने की सलाह देते हैं।

कैसे करें सेवन

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप रोजाना सुबह एक गिलास दूध में एक चम्मच खसखस को अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद खसखस वाला दूध का सेवन करें। इस दूध के सेवन से पेट देर तक भरा रहेगा। साथ ही मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होगा।  इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, आप खाने के ऊपर भी खसखस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Back to top button