सकट चौथ में तिल के लड्डू ही नहीं तिल की चिक्की भी बना सकते हैं

आज उत्तर भारत में सकट चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन लोग घरों में तिल के लड्डू खासतौर से प्रसाद में बनाते हैं, तो आप लड्डू की जगह चिक्की भी कर सकते हैं ट्राई।

सामग्री :

200 ग्राम सफेद तिल, 2 बड़े चम्मच देसी घी, 200 ग्राम गुड़, चुटकी भर खाने का सोडा और सूखी गुलाब की पंखुड़ियां (इच्छानुसार)

विधि :

– पैन धीमी आंच पर गरम करें। इसमें तिल को सूखा भून लें। इसे भूनते हुए ध्यान रखें कि तिल फूटकर भूरा न होने लगे। इससे इसका स्वाद कड़वा हो सकता है।
– एक दूसरे पैन में धीमी आंच पर गुड़ पिघलाएं। इसमें खाने का सोडा मिलाएं। फिर धीरे-धीरे तिल मिलाएं।
– आंच से उतार लें।
– इसमें चाहें तो गुलाब की पंखुड़ियां मिलाएं।
– चिकनाई लगी थाली पर इसे फैला दें।
– हल्का ठंडा होने पर इसे मनचाहे आकार में काट लें।
– पूरी तरह से ठंडा करके इसे एयरटाइट डिब्बे में रखें।
– इस चिक्की में आप अलग-अलग वैरिएशन भी कर सकती हैं, जैसे- तिल के साथ आप भूनी मूंगफली, भुना पिस्ता या भूना काजू मिला सकती हैं।

Back to top button