तुला राशि पर ग्रहण लग रहा है जिस कारण से तुला राशि अथवा लग्न के लोगों को विशेष रुप से सावधान रहने की आवश्यकता

अब तुला राशि पर ग्रहण लग रहा है जिस कारण से तुला राशि अथवा लग्न के लोगों को विशेष रुप से सावधान रहने की आवश्यकता है। क्योंकि मन मस्तिष्क में परिवर्तन हो सकता है । अचानक बड़ी दुर्घटना भी संभावित हो सकती है। यह चंद्र ग्रहण स्वाति नक्षत्र तथा तुला राशि पर लग रहा है । अतः जिनका जन्म नक्षत्र नक्षत्र और तुला राशि में हो वे लोग अति आवश्यक रूप में इस ग्रहण को ना देखें। इस चंद्रग्रहण का स्पर्श रात में 8 बजकर 45 मिनट पर होगा तथा मोक्ष रात्रि 1 बजकर 02 मिनट पर होगा। भारत मे स्पष्ट रूप से दृश्य नही होने के कारण धर्मिक दृष्टि से भी महत्व हीन है। परंतु ज्योतिषीय दृष्टि से पर्याप्त महत्व है।

भारत भूमि पर दृश्य नही होने के कारण धार्मिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है। परन्तु ज्योतिषीय दृष्टि से भी महत्त्व पूर्ण है। क्योंकि मन का कारक ग्रह चंद्रमा तुला राशि मे केतु के साथ होंगे तथा राहु के साथ सूर्य रहेंगे। अतः चंद्रमा से प्रभावित होने वाले जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। चंद्रमा से प्रभावित लग्न मेष, वृष, मिथुन, कर्क , तुला, वृश्चिक, मकर और मीन । अतः इस लग्न के लोगों को विशेष तौर पर वाहन चलाते समय या कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक ही करना चाहिए।
ग्रहण के समय किया जाने वाला कार्य :-
खग्रास चन्द्र ग्रहण के सूतक काल में दान तथा जापादि का महत्व माना गया है। पवित्र नदियों अथवा सरोवरों में स्नान किया जाता है । मंत्रो का जाप किया जाता है और इस समय में मंत्र सिद्धि भी की जाती है। लेकिन सूतक काल न होने के कारण इसका महत्व नहीं है। तीर्थ स्नान, हवन तथा ध्यानादि शुभ काम इस समय में किए जाने पर शुभ तथा कल्याणकारी सिद्ध होते हैं। धर्म-कर्म से जुड़े लोगों को अपनी राशि अनुसार अथवा किसी योग्य ब्राह्मण के परामर्श से दान की जाने वाली वस्तुओं को इकठ्ठा कर संकल्प के साथ उन वस्तुओं को योग्य व्यक्ति को दे देना चाहिए।





