Year Ender 2017: ये रहे सबसे ज्यादा बिकने वाले बाइक और स्कूटर

आपकी प्रिय वेबसाइट अमर उजाला पाठकों के लिए साल 2017 की टॉप ट्रेंडिंग सीरीज लेकर आई है। आज हम हम आपके लिए साल 2017 में सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों की लिस्ट लेकर आए हैं। 

1. Honda Activa: होंडा एक्टिवा ना सिर्फ सबसे साल का ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन रहा, बल्कि यह दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर भी है। हर महीने इसकी करीब 2-3 लाख यूनिट बिकी हैं। सबसे ज्यादा अगस्त में 3.3 लाख यूनिट बिकी। इसकी कीमत 56 हजार रुपए से 69 हजार रुपए तक है। 

2. Hero Splendor: हर महीने इसकी करीब 2-2.4 लाख यूनिट बिकी हैं। सबसे ज्यादा सितंबर में 2.48 लाख यूनिट बिकी। इसकी कीमत 45 हजार रुपए से 52 हजार रुपए तक है। 

3. Hero HF Deluxe: हर महीने इसकी करीब 1-1.7 लाख यूनिट बिकी हैं। सबसे ज्यादा सितंबर में 1.74 लाख यूनिट बिकी।  इसकी कीमत 37 हजार रुपए से 49 हजार रुपए तक है। 

4. Honda CB Shine: हर महीने इसकी करीब 60 हजार से 1 लाख यूनिट बिकी हैं। सबसे ज्यादा यूनिट अप्रैल महीने में बिकी।  इसकी कीमत 55 हजार रुपए से 67 हजार रुपए तक है। 

5. Hero Passion: हर महीने इसकी करीब 55 हजार से 98 हजार यूनिट बिकी हैं। सबसे ज्यादा यूनिट सितंबर में बिकी। इसकी कीमत 51 हजार रुपए है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button