यशोदा जयंती पर बन रहे हैं कई शुभ-अशुभ योग

आज यानी 18 फरवरी को यशोदा जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। यह त्योहार मां यशोदा को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन मां यशोदा की पूजा करने से जीवन के दुख दूर होते हैं। फाल्गुन की इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग (Today Shubh Yog) बन रहे हैं तो चलिए पंचांग (Aaj ka Panchang 2025) से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि आज यानी 18 फरवरी को है। इस तिथि पर हर साल यशोदा जयंती (Yashoda Jayanti 2025) मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि यशोदा जंयती व्रत करने से घर में सुख-शांति का वास बना रहता है। षष्ठी तिथि पर कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 18 February 2025)

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 57 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 13 मिनट पर
चन्द्रोदय- रात सुबह 11 बजकर 26 मिनट पर
चंद्रास्त- सुबह 09 बजकर 49 मिनट पर
वार – मंगलवार
ऋतु – शिशिर

शुभ समय (Today Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 15 मिनट से 06 बजकर 06 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 13 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 37 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजे तक

अशुभ समय
राहुकाल – दोपहर 03 बजकर 24 मिनट से 04 बजकर 49 मिनट तक
गुलिक काल – दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से 02 बजे तक
दिशा शूल – उत्तर
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल – भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम – मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर

भगवान श्रीकृष्ण के मंत्र
ॐ कृष्णाय नमः
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे ।
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे ।।
ॐ श्री कृष्णः शरणं ममः
ॐ देव्किनन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात
ॐ नमो भगवते तस्मै कृष्णाया कुण्ठमेधसे।
सर्वव्याधि विनाशाय प्रभो माममृतं कृधि।।
ॐ नमो भगवते श्री गोविन्दाय
परेशानियी दूर करने वाला मंत्र
हे कृष्ण द्वारकावासिन् क्वासि यादवनन्दन।
आपद्भिः परिभूतां मां त्रायस्वाशु जनार्दन।।

Back to top button