Xiaomi ने लॉन्च किए Redmi 5 और Redmi 5 Plus, जानें पुरे फीचर्स

शाओमी ने चीन में अपने दो नए हैंडसेट रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस लॉन्च किए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन के खास फीचर की बात करें तो Redmi 5 और Redmi 5 Plus में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा कम रौशनी में भी फोटोग्राफी संभव होगी। हालांकि ये फोन भारत और दूसरे देश में कब लॉन्च होंगे, इसकी जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है।

Redmi 5 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत CNY 799 यानी करीब 7,800 रुपये और 3GB/32GB वेरियंट की कीमत CNY 899 यानी करीब 8,800 रुपये होगी। फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 999 यानी करीब 9,700 रुपये और 4GB/64GB वेरियंट की CNY 1,299 यानी करीब 12,700 रुपये होगी।





