Xiaomi ने भारत में बेचे 70 लाख से भी ज्यादा 5G स्मार्टफोन

भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है। देश में जल्द ही 5G कनेक्टिविटी रोलआउट होने वाली है। 5G के आने से पहले ही देश के सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi अपने 5G स्मार्टफोन्स की सेल को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी का कहना है कि उसने मई 2020 से जून 2022 तक भारत में 7 मिलियन  (70 लाख) से अधिक 5G स्मार्टफोन बेच दिए हैं। Xiaomi को ये डेटा IDC के हवाले से मिला है।

Xiaomi का भारत में पहला 5G स्मार्टफोन ये है 
बता दें कि Xiaomi का भारत में पहला 5G स्मार्टफोन Mi 10 5G था। इसे 44,999 रुपये में पेश किया गया था। इसके बाद Mi 10T 5G और Mi 10T Pro 5G, 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में आए। ये फोन पहले वाले मॉडल से थोड़े ही सस्ते थे।

Mi 10i 5G जनवरी 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाले 5G फोन बना 
फिर, जनवरी 2021 में, Xiaomi ने 5G सेगमेंट में अपने अब तक के सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन Mi 10i 5G को पेश किया था। इस हैंडसेट की शुरुआत 20,999 रुपये से हुई थी। यह बाजार में अपने समय में सबसे ज्यादा बिकने वाले 5G फोन में से एक था।

अभी ये फोन है Xiaomi का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन
Xiaomi ने जुलाई 2021 में 5G स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत को और कम कर दिया गया था, इस सेगमेंट में कंपनी ने Redmi Note 10T 5G को पेश किया था, जिसकी कीमत मात्र 13,999 रुपये थी। एक साल बाद, कंपनी ने Poco M4 5G को भारत में लॉन्च किया था जो अब  Xiaomi का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत केवल ₹10,999 है।

कहा जा रहा है कि, Xiaomi और यहां तक ​​कि अन्य ब्रांडों के शुरुआती 5G स्मार्टफोन केवल सीमित बैंड सपोर्ट पेश करते है। इसलिए, इनमें से कुछ फोन नेटवर्क के लाइव होने पर एक अच्छा 5G अनुभव प्रदान करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। लेकिन हाल के मॉडलों में लगभग सभी आवश्यक बैंड हैं।

Back to top button