Xiaomi MI Mix 2 8GB रैम, फुल स्क्रीन के साथ लाया है ये गजब का स्मार्टफोन, ये हैं अलग खासियत…

चीनी टेक्नॉलॉजी दिग्गज शाओमी ने एक स्पेशल इवेंट में अपना फ्लैगशिप Mi Mix 2 लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले में बेजल नहीं है. यानी कोई बॉर्डर नहीं होगा. इससे पहले भी कंपनी ने Mi Mix लॉन्च किया था. इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो इसकी डिस्प्ले 5.99 इंच की है. यह पउल एचडी है और ऐस्पेक्ट रेश्यो 18:9 का है. इसके स्पेशल एडिशन डिवाइस की बॉडी सिरैमिक की है और चारों किनारे कर्व्ड हैं.

Xiaomi MI Mix 2 8GB रैम, फुल स्क्रीन के साथ लाया है गजब का स्मार्टफोन, ये हैं अलग खासियत...

Mi Mix 2 की शुरुआती कीमत 3,299 युआन है. इसमें 6GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी मिलेगी. इसके दूसरे वैरिएंट की कीमत 3599 युआन है. इसमें 6GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी होगी. इसके अलावा इसका तीसरा वैरिएंट 6GB रैम और 256GB इंटरनल मेमोरी वाला है. इसकी कीमत 3900 युआन है. Mi Mix 2 स्पेशल एडिशन में 8GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इसकी कीमत 4699 युआन (लगभग 46072 रुपये) है.

Mi Mix 2 पिछले स्मार्टफोन की तुलना में पतला है.  यह सुपर ब्लैक कलर वैरिएंट में एवेलेबल होगा जिसमें फ्रंट और रियर कैमरे पर 18K गोल्ड प्लेटेड रिंग होगी. स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डुअल सिम स्मार्टफोन है और  इसमें क्वॉल्कॉम का हाई एंड प्रोसेसर Snapdragon 835 दिया गया है जो इसे फास्ट बनाएगा. बेहतर कैमरे के लिए कंपनी ने इसमें 4-ऐक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन दिया गया है. सेंसर की बात करें तो इसमें 1.25 माइक्रॉन लार्ज पिक्सल दिए गए हैं. इस स्मार्टफोन का कैमरा Mi 6 वाला ही है और इसमें 12 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर दिया गया है.

शाओमी के मुताबिक यह फुल स्क्रीन डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन. चिन साइज को 12 फीसदी कम किया गया है . MI Mix 2 के स्पेशल एडिशन में स्पीकर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हिडेन हैं और आपको दिखेंगे नहीं. Mi Mix 2 का स्पेशल एडिशन सिरैमिक का है और इसे डिजाइन किया है दुनिया के मशहूर डिजाइनर फिलिप स्टार्क. इस दौरान ये मौजूद थे और इन्होंने Mi Mix 2 को  लगभग परफेक्ट डिवाइस बताया है.

Mi Mix 2 में 3,400mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट दिया गया है. शाओमी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में बड़ी डिस्प्ले होने के बावजूद यह iPhone 7 Plus से छोटा है. 

Back to top button