XIAOMI MI BAND 4 सेल में होगा उपलब्ध, जानिए ऑफर

भारत की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने स्मार्ट लिविंग 2020 इवेंट में Mi Band 4 को लॉन्च कर दिया है. Xiaomi का यह नया फिटनेस ट्रैकर कलर्ड डिस्प्ले और बेहतर फीचर्स के साथ पेश किया गया है.कंपनी ने Mi Band 4 को Rs 2299 में लॉन्च किया है. Xiaomi ने अपने इस फिटनेस ट्रैकर को अन्य फिटनेस ट्रैकर्स की तुलना में प्रतिस्पर्धिक कीमत में लॉन्च किया है.

Mi Band 4 की टक्कर Samsung Galaxy Fit और Honor Band 5 से होगी. कंपनी का Mi Band 4 आज पहली बार सेल के लिए Amazon पर 12PM बजे उपलब्ध होगा.  Amazon India पर आज 12PM बजे सेल के लिए होगा उपलब्ध :  Mi Band 4 0.95 इंच कलर्ड AMOLED टच डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें 2.5D का कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है। Mi Band 4 में एसएमएस, Whatsapp जैसी ऐप्स के नोटिफिकेशन्स के साथ-साथ फिटनेस स्टैट्स भी देखे जा सकते हैं.

Xiaomi ने इस बैंड से म्यूजिक कंट्रोल करने का विकल्प भी उपलब्ध करवाया है। लुक के मामले में यह Mi Band 3 से मिलता-जुलता है, लेकिन इसकी चार्जिंग पिंस को बॉटम की तरफ शिफ्ट कर दिया गया है. कंपनी ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए Mi Band 4 में कई फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स जैसे- रनिंग, जॉगिंग, स्टेप-काउंट, 5ATM वॉटर-रेसिस्टेंट रेटिंग आदि फीचर्स उपलब्ध कराए है यह स्विमिंग पैटर्न्स जैसे की- फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक,मेडले आदि को भी ट्रैक कर सकता है. कंपनी का दावा है की Mi Band 4 एक चार्ज में 20 दिनों तक चल सकता है. Mi Band 4 आज Amazon India, Mi Home पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. Mi Band 4 को चार कलर स्ट्रैप- ब्लैक, ऑरेंज, मैरून और पर्पल में उपलब्ध कराया जाएगा.

Back to top button