Xiaomi का 6,300mAh बैटरी वाला नया फ्लैगशिप 5G फोन लॉन्च

Xiaomi ने भारत में अपना नया Xiaomi 17 लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Xiaomi 17 Ultra के साथ पेश किया है। स्टैंडर्ड फ्लैगशिप डिवाइस में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट देखने को मिल रहा है। बता दें कि ये डिवाइस चीन में सितंबर 2025 में 7,000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया था। हालांकि ग्लोबल मार्केट में फोन को थोड़ी छोटी 6,300mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है।

इस इंडियन वेरिएंट में भी ग्लोबल वेरिएंट जैसी ही बैटरी देखने को मिल रही है, जिसमें वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग दोनों का सपोर्ट मिल रहा है। हैंडसेट में लाइका-बैक्ड 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं…

Xiaomi 17 की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Xiaomi 17 की कीमत 89,999 से शुरू होती है जिसमें आपको 12GB + 256GB वेरिएंट मिलता है। जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये से शुरू होती है। डिवाइस को ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इसकी पहली सेल 13 मार्च से Xiaomi India वेबसाइट, Amazon और रिटेल स्टोर पर शुरू होगी।

Xiaomi 17 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi 17 में 6.3 इंच का CrystalRes OLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में 300Hz तक का टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है।

फोन में 12-बिट कलर डेप्थ, HDR10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री ऑपरेशन और सर्कैडियन-फ्रेंडली व्यूइंग के लिए TÜV राइनलैंड सर्टिफिकेशन भी ऑफर कर रहा है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट है, जिसके साथ एड्रेनो GPU और क्वालकॉम AI इंजन मिल रहा है। फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज भी मिल रही है।

इस फोन में कंपनी का नया HyperAI सूट भी है, जो AI राइटिंग, AI स्पीच रिकग्निशन, AI इंटरप्रेटर, AI सर्च, AI डायनामिक वॉलपेपर्स और गूगल जेमिनी के साथ सर्किल टू सर्च जैसे कई फीचर्स ऑफर करता है।

Xiaomi 17 के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 17 में Summilux लेंस के साथ Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 1/1.31-इंच लाइट फ्यूजन 950 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है।

साथ ही डिवाइस में 60mm फोकल लेंथ और OIS वाला 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है। फोन में 102-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। सामने की तरफ फोन में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है।

डिवाइस से आप 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा Xiaomi 17 में 6,330mAh की बैटरी, 100W वायर्ड हाइपरचार्ज और 50W वायरलेस हाइपरचार्ज सपोर्ट मिल रहा है।

Back to top button