दुनिया का सबसे खूबसूरत हीरा मात्र इतने करोड़ में हुआ नीलाम, आंकी गई कीमत से कम हुई नीलामी

हीरे आपको भी पसंद हैं तो जान लें कि हाल ही में जेनेवा में हीरों की नीलामी हुई है। इस नीलामी में दुनिया का सबसे खूबसूरत हीरा 214 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ है।जेनेवा

हालांकि, इसकी कीमत 317 करोड़ आंकी गई थी लेकिन यह 100 करोड़ रुपए कम में बिका। इसे किसी अज्ञात शख्स ने खरीदा है। इस हीरे को दुनिया के सबसे खूबसूरत हीरा माना जाता है।

इसे भी पढ़े: चीन को पाकिस्तान ने दिया बड़ा झटका, फंड लेने से किया इंकार

कंपनी क्रिस्टी यूरोप और एशिया के चैयरमैने फ्रांको कुरी के मुताबिक, यह हीरा सुंदरता की चिरकालीन निशानी है, जिसने फ्रांस के सात राजाओं और रानियों के शाही खजाने की शोभा बढ़ाई। इस तरह के रत्न की इतनी बड़ी नीलामी का यह एक विश्व रिकॉर्ड है। यह हीरा 163.41 कैरट का है

वहीं ग्रैंड माजारिन नामक 19.07 कैरेट का ऐतिहासिक गुलाबी हीरा 94.25 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ। यह हीरा भारत की उन्हीं खदानों से है जहां से मशहूर कोहिनर हीरा मिला था। 14 नवंबर में जेनेवा में क्रिस्टीज में इसकी नीलामी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button