दुनिया के किस कोने में कितने रहते हैं भारतीय! जानिये यहाँ

कहते हैं कि विदेश भी अपना लगने लगता है जब वहां अपने देश के लोग शामिल हो। भारतीय जहां जाते हैं वहीं पर अपनी दुनिया बसा लेते हैं। फिर दुनिया के किसी भी कोने में चले जाओ आपको वहां पर इंडियन्स जरूर मिल जाएंगे। आजकल ज्यादातर युवाओं में भी विदेश में पढ़ने और वहीं पर रहने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। हाल ही में एक रिपोर्ट के मुताबिक यह बात सामने आई है कि विदेश में रहने वाले प्रवासियों में सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की है। जो अपना देश छोड़ दुनिया के अगल-अलग कोनों में जा बसे हैं। जहां इनकी संख्या पहले कुछ कम थी वहीं 2017 के मुकाबले इसमें कॉफी बढौतरी हुई है। आप भी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर कौन से देश में कितनी संख्या में भारतीय रहते हैं तो आइए जाने इसके बारे में। 


 1. संयुक्त अरब अमीरात
संयुक्त अरब अमीरात एक मुस्लिम देश है लेकिन इसके खूबसूरत शहर दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां पर भारतीयों की संख्या के बारे में बात की जाए तो 33.1 लाख के लगभग इंडियन्स यहां बसे हुए हैं। 
 2. सऊदी अरब
यहां पर भी बहुत से भारतीय बसे हुए हैं, सऊदी अरब में इनकी संख्या लगभग 22 लाख के करीब है। 
 3. अमेरिका
यू एस ए के बारे में बात की जाए तो शायद ही कोई होगा जो यहां जाना न चाहता हो। इस देश में रहने वाले भारतीयों की संख्या लगभग 22 लाख है। 

4. ओमान 
अच्छे काम-काज की तलाश में अपना घर छोड़ कर ओमान में जाकर रहने वाले भारतीयों का संख्या भी कुछ कम नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिर यहां पर 12 लाख के करीब भारतीय बसते हैं। 

5. ब्रिटेन
ब्रिटेन बहुत खूबसूरत जगह है। यहां का लाइफस्टाइल हर किसी को अपनी और आकर्षित करता है। यहां पर रहने वाले भारतीयों की संख्या भी कुछ कम नहीं है। इस देश में 8.36 लाख के लगभग इंडियन रहते हैं। 

6. कनाडा
कनाडा में भी बड़ी तादाद में भारतीय रहते हैं। यहां पर 6 लाख के लगभग इंडियन लोग रहते हैं। 

Back to top button