विश्व संग्रहालय दिवस 2024: एसएन के म्यूजियम में 90 साल पुराने गिद्ध-चमगादड़

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी (शारीरिकी) विभाग के म्यूजियम में 1000 से अधिक मानव, जीव-जंतुओं और पक्षियों के अंग और शव सुरक्षित रखे हुए हैं। यहां पर 90 साल पुराने गिद्ध, चमगादड़ और 80 साल पहले के भ्रूण, सर्प, कछुआ और मानव के अंग हैं।

विभागाध्यक्ष डॉ. अंशु गुप्ता ने बताया कि यहां नेवला, जंगली छिपकली, गिलहरी, गौरेया, कई तरह के सर्प, अविकसित भ्रूण, लिवर, किडनी, हृदय, मस्तिष्क समेत अन्य अंग सुरक्षित रखे हैं। इनका उपयोग शोध कार्य और मेडिकल के छात्रों की पढ़ाई में उपयोग किया जाता है। विभाग के डॉ. कमल भारद्वाज ने बताया कि इन्हें रसायनों के जार में सुरक्षित रखा जाता है। इनके अध्ययन से बीमारियों के इलाज में सहयोग मिलता है।

Back to top button