World Earth Day: पृथ्वी की रक्षा के लिए हम क्या करें

वी पी श्रीवास्तव

आज का दिन अर्थात 22 अप्रैल विश्व भर में विश्व पृथ्वी दिवस के रुप में मनाया जाता है इसे मनाए जाने का प्रमुख उद्देश्य यह है कि पृथ्वी जहां हम हम पल बढ़ रहे हैं उसे संरक्षित रखा जाए जिसके लिए आज के दिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाते हैं। धरती को संरक्षित या बचाने का आशय है इसके रक्षा के लिए पहल करना।

विश्व समुदाय ने लगभग 50 वर्ष पूर्व यह महसूस किया कि जनसंख्या की बढ़ोतरी और मनुष्य की महत्वाकांक्षा ने प्राकृतिक संसाधनों का इस कदर दोहन करना आरंभ कर दिया है कि आने वाली पीढ़ियों को उनका लाभ मिलना संभव नहीं रह पाएगा। जंगल, पहाड़, नदियां, झील, तालाब सब बिना सोचे समझे समाप्त किए जा रहे हैं ,जिससे वर्तमान पीढ़ी के साथ साथ आने वाली पीढ़ियों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा।

पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है जिसे 22 अप्रैल को दुनियाभर में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। महात्मा गांधी ने इस संबंध में अपने विचार रखते हुए कहा था कि हम इन प्राकृतिक संसाधनों के ट्रस्टी मात्र हैं।

जिस रूप में हमें यह प्राप्त हुए हैं उसी रूप में आगे आने वाली पीढ़ियों को ट्रांसफर कर देना हमारी जिम्मेदारी है। पृथ्वी के संरक्षण का आशय है पर्यावरण का संरक्षण,अर्थात पर्यावरण को नष्ट होने से बचाना और उसे प्रदूषित होने से भी बचाना। इसका सीधा अर्थ है मानवता को स्वच्छ वायु स्वच्छ पानी और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना जिससे जीवन निर्बाध गति से बढ़ता रहे।

आज ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन का मुद्दा गंभीर रूप लेता जा रहा है। इसका एक मात्र उपाय पर्यावरण संरक्षण है। पॉलिथीन पृथ्वी के लिए सबसे अधिक घातक है फिर भी हम इसका धड़ल्ले से कर रहे हैं। पृथ्वी दिवस जैसे जागरूकता कार्यक्रमों को चला करके ही हम अपने उद्देश्य की प्राप्ति कर सकते हैं।

पर्यावरण के तीन घटक हैं  जल मंडल ,स्थल मंडल और वायु मंडल। जो मानवता अन्य जीव-जंतुओं को निशुल्क सेवा प्रदान कर रहे हैं और यदि इनमें से एक भी घटक प्रभावित होगा तो पूरा जीवन दूभर हो जाएगा। इसलिए तीनों का संरक्षण आवश्यक है।

विश्व समुदाय प्रतिवर्ष पृथ्वी दिवस के लिए एक विशिष्ट विषय अर्थात थीम का चयन करती है जिससे उस वर्ष उस पर विशेष ध्यान दिया जा सके।

वर्ष 2019 के लिए यह थीम प्रोटेक्ट आवर स्पेसिज अर्थात प्रकृति में पाए जाने वाले जीव जंतु और वनस्पति के हर प्रजाति की रक्षा। यह थीम पर्यावरण संरक्षण का सीधा संदेश देता है। वर्ष 2020 के लिए थीम क्लाइमेट एक्शन अर्थात जलवायु कार्रवाई है।जलवायु परिवर्तन पिछले कई वर्षों से वैश्विक मामला बनता जा रहा है जिस पर विश्व समुदाय का ध्यान आवश्यक हो गया है।

पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य सभी पूरा हो सकेगा जब हम इस पृथ्वी को आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयोगी छोड़ेंगे। यदि आज हम सतर्क नहीं हुए तो हमारे साथ साथ आगे आने वाली पीढ़ियों का जीवन भी दूभर हो जाएगा।

 तो पृथ्वी की रक्षा के लिए हम क्या करें

  • पेड़ बचायें, पेड़ लगायें
  • *बिजली बचायें
  •  ईंधन बचायें
  • पानी बचाएयें
  • झील- तालाब बचायें
  • प्लास्टिक बंद करें
  • रिफ्यूज़, री-यूज,री-साइकिल को जीवन में अपनायें
  • ऐसे ही अन्य कार्य करें तथा औरों को करने के लिए प्रेरित करें।

(लेखक पर्यावरणविद् हैं, लेख उनके निजी विचार हैं)

Back to top button