मजदूरों ने NTPC के बाहर किया जमकर हंगामा, पुलिस बल हुई तैनात

रायबरेली के NTPC ऊंचाहार बॉयलर हादसे में मरने वालों की तादाद 26 हो गई है. अब भी कई लोग अस्पताल में गंभीर रूप से घायल पड़े हैं. इस बीच मजदूर एनटीपीसी के खिलाफ प्रदर्शन पर उतर आए हैं.NTPC

कई मजदूरों ने एनटीपीसी के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. मौके पर तनाव बढ़ता देख भारी पुलिस बल एनटीपीसी के पास तैनात किया गया है.

मजदूरों का कहना है कि अब भी कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं. हमें अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है और हमारे परिजनों के बारे में कोई जानकारी भी नहीं दी जा रही है.  

इसे भी पढ़े: जब राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने के लिए चढ़ गई गुजरात की यह लड़की

उधर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों और उनके परिजनों को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार का मुआवजा दिया जाएगा. सभी घायलों का इलाज सरकार अपने खर्च से कराएगी.

बता दें कि एनटीपीसी ऊंचाहार की 500 मेगावॉट की छठी यूनिट में बॉयलर फटा है. बताया जा रहा है कि यूनिट में करीब 1500 कर्मचारी काम करते हैं.

Back to top button