‘वर्क फ्रॉम होम’ मिला था, शख्स ‘स्वर्ग’ से करने लगा काम, चकरा गया ऑफिस वालों का माथा

दुनिया में ऐसे-ऐसे लोग मिल जाएंगे, जो गजब का खुराफाती दिमाग रखते हैं. हम और आप जो सोच भी नहीं सकते, वो ये कर दिखाते हैं. ऐसे ही एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपना काम करने के लिए कुर्सी मेज लगाने के बजाय एक नदी में मानो समाधि लगाकर बैठा हुआ है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
कोरोना के दौरान कंपनियों ने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी थी. आज भी कुछ कंपनियां ऐसा ही कर रही हैं. एक शख्स ने इस सुविधा का जितना ज़बरदस्त फायदा उठाया है, वो अंदाज़ वायरल हो गया. शायद ही किसी ने इस तरह घर से काम करने का लाभ उठाया होगा.
मस्त नदी में बैठकर किया वर्क फ्रॉम होम!
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदा किसी टूरिस्ट प्लेस पर है. जहां एक कैमरा नदी की ओर घूमता दिखाई दे रहा है. वहीं एक शख्स मजे से नदी के किनारे बैठकर लैपटॉप पर काम करते हुए दिखाई दे रहा है. वो नदी में ही बैठा हुआ है और अपना लैपटॉप एक बड़े से पत्थर पर रखा है. उसका ये रॉयल अंदाज़ देखकर लोगों ने उसे कहा है कि वो रिमोट वर्क का विजेता है.
लोगों ने कहा – भाई तुम्हारे ही मज़े हैं!
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर social_formula नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को 3.64 करोड़ लोग देख चुके हैं, जबकि 11 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने लिखा है कि ये आदमी वर्क फ्रॉम होम के सबसे ज्यादा मज़े ले रहा है. एक यूज़र ने कहा – ये मरीन साइंटिस्ट तो नहीं है!





