कमाल का है ये पेंटर, दस मिनट में बना देता है हूबहू चित्र

चित्रकारी की दुनिया में जिला समेत देश प्रदेश में भी अपनी पहचान बनाने वाले उज्जैन के मुरली की कलाकारी बेहद उम्दा है. शहर के पास ही ग्राम मकाला झारड़ा के निवासी दिलीप नाथ के पुत्र मुरली नाथ मध्यप्रदेश के मिट्टी में जन्मे व पले बढ़े है. खास बात यह है कि वह आज युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बने हुए हैं.

मुरली नाथ ने नवीनतम कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा कला प्रदर्शनी कराते रहते हैं. जिसमें चित्रकला सम्मिलित रहती हैं. मुरली ने बताया की वह 5 वर्ष की उम्र से यह कार्य कर रहे है. परिवार ने भी उन्हें हमेशा ही प्रोत्साहित किया है. पिता दिलीप नाथ मजदूरी का कार्य करते है. उन्होंने मुझे खभी यह नहीं कहा कि कोई दूसरा कार्य करिए. उन्होंने हमेशा मेरी चित्रकला को आगे बढ़ाने के लिए कहा. आज वो देखते है कई अलग अलग शहरों मे मुरली कई पेंटिंग बड़ी बड़ी एग्जीबिशनमे लगती है तो खुशी के मारे उनके आँसू निकल जाते हैं.

घर ही चित्रकला के माध्यम से चलाता हूँ
मुरली ने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, लेकिन उसके बाद भी चित्रकला के माध्यम से रूपये कमाता हूँ. जो भी व्यक्ति मुझसे उसका या किसी का भी स्केच बनवाता है, हूबहू उसका स्केच 10 मिनट मे तैयार कर देता हूँ. उससे मेरी कुछ आमदनी हो जाती है.

84 महादेव की पेंटिंग बनाना चालु की
मुरली ने बताया कि धार्मिक नगरी उज्जैनीय मे कई पेंटिंग बना चूका हूँ. और कई जगह प्रेजेंट कर चूका हूँ. अब मे 84 महादेव कई पेंटिंग बना रहा हूँ. यह पेंटिंग को बनाने मे 3 से 4 घंटे का समय लगता है. अभी तक 4 पेंटिंग बना चूका हूँ जल्दी ही पूरी तैयार करने के बाद मे इंदौर मे यह पेंटिंग एग्जीबिशनके माध्यम से प्रेजेंट करुँगा.

इतने मिल चुके है अवार्ड
मुरली ने बताया कई मुझे कई जगह अलग अलग शहर व राज्यों मे अवार्ड मिल चुके है. मुझे यह कार्य करना बहुत पसंद है. आज मेरी कला जो की डिजिटल युगय मे भी कला प्रेमियों को इतनी पसंद आ रही है. उससे मे काफ़ी ख़ुश होता हूँ.

– राजस्थान से कलापर्व क्रैयान्स मे अवार्ड मिला हुए है 2022 – 2023

– पुरस्कार भारतीय कमलाकर संघ से 2023 पुरस्कार मिला

Back to top button