महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करती हैं ये सेविंग स्कीम

 हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। आज 8 मार्च है यानी इंटरनेशनल वूमेन डे है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि भारत सरकार द्वारा महिलाओं के विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौन-सी स्कीम शुरू की गई है। इन सभी स्कीम में क्या-क्या लाभ दिया जाता है और इसमें कैसे आवेदन कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना

सरकार ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की गई है। यह योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शुरू किया गया है। इस स्कीम में माता-पिता अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में सरकार द्वारा गारंटी रिटर्न दिया जाता है साथ ही टैक्स बेनिफिट भी मिलता है।

इस स्कीम के लिए सुकन्या अकाउंट ओपन करना होता है जो किसी भी पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक में आसानी से खुल जाता है। इस योजना में 15 साल तक निवेश करना होता है।

जब बेटी 18 साल की हो जाती है तो आप इसमें से कुछ राशि निकाल सकते हैं और बेटी की आयु 21 वर्ष हो जाने के बाद अकाउंट से पूरी राशि निकाली जा सकती है। इस योजना में 15 साल तक निवेश करना होता है।

Back to top button