महिला कांस्टेबल ने लगाए एडिशनल एसपी पर यौन उत्पीड़न के आरोप

एक बार फिर से खाकी शर्मसार हुई है। एडिशनल एसपी पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस मुख्यालय में तैनात एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 

घटना मध्य प्रदेश के भोपाल की है। पुलिस मुख्यालय में तैनात एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एडिशनल एसपी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने एडीजी कार्यालय में एडिशनल एसपी के खिलाफ सबूत दिए हैं।
इसे भी पढ़े: 56 साल के कर्नल ने लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी को शराब पिलाकर किया रेप
वहीं पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब उसने एडीजी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और सबूत सौंपे तो उसे निलंबित करने की धमकी दी गई। हालांकि बाद में धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। अतिरिक्त एसपी राजेंद्र वर्मा के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद केस दर्ज किया गया।
महिला ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि अतिरिक्त एसपी राजेंद्र वर्मा करीब तीन माह से उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। आए दिन उनकी हरकतें बढ़ती जा रही थीं। पीड़िता के मुताबिक इससे पहले वो एडिशनल एसपी के खिलाफ महिला सेल में भी शिकायत दर्ज करा चुकी है।
अब पीड़िता ने एडीजी के दर पर गुहार लगाई। यहां उसने सबूत भी दिए। जिसमें वीडियो और ऑडियो क्लिप थी। सबूत सौंपने के बाद उसने कहा कि मुझे धमकी दी गई है। जब मैंने शिकायत की तो निलंबित करने की धमकी दी गई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी मध्यप्रदेश में रेप के कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में देवास में 13 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और सलवार से दोनों पैर बंधे हुए थे। घटना कन्नौद के सुंद्रेल गांव में हुई।
बच्ची अपने पिता को खेत पर चाय देने के लिए घर से निकली थी। पिता ने दो दिनों तक बच्ची की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। कई दिन बाद अर्द्धनग्न अवस्था में बच्ची का शव एक खेत में मिला।





