बिना सूजी और बेसन के बनाएं ऐसे ढोकला

- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 4 – 6
- समय : 30 मिनट से 1 घंटा
- कैलोरी : 136
- मील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
- 
- 1 कप तुअर की दाल (5 घंटे के लिए भिगोई हुई)
 
- 
- 1 कप चने की दाल (5 घंटे के लिए भिगोई हुई)
 
- 
- 2 कप चावल (4-5 घंटे के लिए भिगोया हुआ)
 
- 
- 1 कप दही
 
- 
- नमक स्वादानुसार
 
- 
- 1 बड़ा चम्मच चीनी
 
- 
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
 
- 
- 2 हरी मिर्च (लंबी कटी हुई)
 
- 
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
 
- 
- आधा छोटा चम्मच अजवाइन (चाहें तो)
 
- 
- 7-8 करी पत्ता
 
- 
- आधा छोटा चम्मच हल्दी
 
- 
- 1 पैकेट ईनो
 
- 
- 1 नींबू
 
- 
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
 
- 
- आधी छोटी चम्मच राई
 
- 
- चुटकीभर हींग
 
- 
- तेल जरूरत के अनुसार
 
विधि
– सबसे पहले तुअर दाल और चने की दाल को एक मिक्सर जार में डालकर पीस लें. 
– दाल के पेस्ट को एक प्लेट में निकाल लें और फिर चावल को भी पीस लें. 
– अब दाल-चावल का पेस्ट, दही और नमक को एकसाथ अच्छे से मिक्स करते हुए फेंट लें और 4 से 5 घंटे के लिए अलग रख दें. 
– तय समय के बाद पेस्ट में नमक, हल्दी, अजवाइन, आधा चम्मच चीनी, हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च, हींग, ईनो और 1 चम्मच तेल डालकर मिक्स कर लें. 
– मीडियम आंच में एक कूकर में पानी गर्म करने के लिए रखें. 
– पानी के गर्म होते ही एक प्लेट पर तेल लगाकर इसे चिकना कर लें और ढोकले का पेस्ट प्लेट में डालकर कूकर के अंदर रख दे. 
– कूकर का ढक्कन बंदकर सीटी निकाल दें और 8 से 10 मिनट तक पकाएं. तय समय के बाद ढक्कन खोल दें.
– धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. 
– तेल के गर्म होते ही राई, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर भूनें. 
– इनके भुनते ही पानी, नमक और नींबू का रस डालकर उबालें. पहला उबाल आते ही आंच बंद कर दें. 
– अब ढोकले को एक प्लेट में निकालकर रखें और चाकू से पीसेस में काट लें. 
– ऊपर से पानी का तैयार छौंक डालें. बस तैयार है बिना बेसन और सूजी वाला ढोकला.
 
 





