इस खास निशान से लोग आसानी से बनते हैं रईस

हथेली पर कई तरह के निशान, चिन्ह और तिल होते हैं जिसका हस्तरेखा ज्योतिष में बहुत महत्व होता है। इन निशानों के अलावा हमारी हथेली पर कई महत्वपूर्ण उभार भी बने होते हैं जिसे पर्वत कहा जाता है। आइए जानते हैं हथेली पर अलग-अलग जगहों पर बने पर्वतों के क्या होते हैं मायने…हथेली पर गुरु पर्वत का विशेष स्थान होता है जिस किसी के हथेली पर गुरु पर्वत उभार लिए होता है वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। गुरु पर्वत तर्जनी उँगली के नीचे वाला हिस्सा होता है।

अगर किसी की हथेली पर शनि पर्वत उभार लिए हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत बुद्धिमान और उसमें नेतृत्व करने की क्षमता होती है। मध्यमा उंगली के नीचे वाले हिस्से को शनि पर्वत कहते हैं।

जिस किसी की हथेली पर सूर्य पर्वत ऊंचा उठा हुआ होता है ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति करता है। जिस किसी का सूर्य पर्वत में उभार होता है वह अपनी काबलियत के बल पर जीवन में ढ़ेर सारा पैसा बनाता है और उसकी गिनती रईसो में होती है।
जिस किसी की हथेली पर बुध पर्वत में उभार पाया जाता है वह व्यक्ति मानसिक रुप से काफी मजबूत होता है। बुध पर्वत कनिष्ठा के नीचे पर बना होता है।

अंगूठे के नीचे जो पर्वत बनता है उसे शुक्र पर्वत कहते हैं। शुक्र पर्वत के ऊंचा उठने पर व्यक्ति लग्जरी और ऐशोआराम से अपना जीवन व्यतीत करता है।

Back to top button