सरकार के इस बड़े फैसले से एक बार फिर महंगे होंगे ये सामान

मोबाइल फोन से लेकर टीवी समेत अन्य कई इलेक्ट्रोनिक उत्पाद के लिए आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं.  केंद्र सरकार के एक फैसले से आयातित मोबाइल फोन जैसे एप्पल आईफोन समेत अन्य  ब्रांड के मोबाइल फोन महंगे होने की आशंका है. इसके अलावा टीवी, लैपटोप समेत अन्य उत्पादों के लिए भी आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं.With this big decision of the government

दरअसल केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रोनिक उत्पाद का स्वदेश में ही निर्माण को बढ़ावा देने के लिए पिछले हफ्ते इन पर लगने वाला उत्पाद शुल्क अथवा कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया है.

सरकार की तरफ से जारी अध‍िसूचना के अनुसार टेलीविजन पर यह शुल्क बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया गया है. वहीं, आयातित स्मार्टफोन पर यह शुल्क बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है.

इसका असर ये होगा कि टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल फोन से लेकर आयातित टीवी का दाम बढ़ा सकती हैं. इसकी वजह से आपको इन सामान को खरीदने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं.

सचिन ने आज संसद में पहली बार बहस में लिया हिस्सा, हंगामे के कारण नहीं हो सका सचिन का भाषण

महंगा हो जाएगा आईफोन : सरकार के इस फैसले की वजह से एप्पल आईफोन 2000 से 3000 रुपये महंगा हो सकता है. अगर कंपनी कस्टम ड्यूटी में हुई इस बढ़ोतरी का भार अपने कस्टमर पर डालती है, तो आईफोन एक्स को खरीदने के लिए 89 हजार की जगह 92 हजार रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं.

इसके अलावा जो टीवी आप 30 हजार रुपये में खरीदते थे, उसके लिए आपको 1200 से 1400 रुपये तक ज्यादा चुकाना पड़ सकता है. इसी तरह अन्य इलेक्ट्रोनिक उत्पादों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं.

माइक्रोवेव का आयात शुल्क भी बढ़कर 20 फीसदी हो गया है. इसकी वजह से आशंक जताई जा रही है कि इनके लिए आम आदमी को 400 से 500 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं.

दरअसल केंद्र सरकार लगातार मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने में जुटी हुई है. आयातित सामान पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने का उद्देश्य घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है.

सरकार के इस फैसले का असर उन सभी मोबाइल फोन, टीवी और अन्य इलेक्ट्रोनिक उत्पादों पर पड़ेगा, जो आयातित किए जाते हैं. इनके लिए आम आदमी को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं.

 
 
 
 
 
Back to top button