शादी में हथियार लेकर डांस करने का विरोध करने पर दो युवकों ने किशोर को मारी गोली

मथुरा से शादी में शामिल होने के लिए किशोर अपने परिवार के साथ आया था। शादी में हथियार लेकर डांस करने का विरोध करने पर दो युवकों ने किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की है। सादाबाद थाना इलाके के मई के खंदौली रोड पर एक मैरिज होम में सोमवार की रात विवाह समारोह में हथियार लेकर डांस करने के विवाद में 14 साल के किशोर मोहित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

गर्लफ्रेंड के घर पर खड़ी कार के अंदर मिली नेशनल हॉकी प्लेयर की लाश

घटना से विवाह समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मामले में मृतक के पिता ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित पिता के मुताबिक मैरिज होम में गांव अभयपुरा के दो युवक अवैध हथियारों को लेकर डांस कर रहे थे। 

Back to top button