इन घरेलू नुस्खों की मदद से करें पिंपल्स का सफाया, नहीं छूटेगा चेहरे पर एक भी दाग!

पिंपल्स होना एक नेचुरल बात है, लेकिन परेशानी तब होती है जब ये लगातार बढ़ते जाएं और हर एक पिंपल के साथ चेहरे पर एक दाग छूट जाए। इन्हें दूर करने के लिए अगर आप भी तरह-तरह के महंगे-प्रोडक्ट्स अपनाकर थक चुके हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ सस्ते और असरदार उपाय लेकर आए हैं। इन घरेलू नुस्खों की मदद से आप कुछ ही दिनों में त्वचा को पिंपल फ्री बना सकते हैं। आइए जानें।

शहद है फायदेमंद

कील-मुंहासों को दूर करने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें, कि यह एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, ऐसे में त्वचा को कई फायदे देता है। ऐसे में, आप पिंपल की शुरुआत में ही इसके ऊपर असली शहद की एक-दो बूंद लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह उठकर ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें। यह तरीका पिंपल को बढ़ने से रोकता है।

बर्फ का इस्तेमाल

चेहरे पर बर्फ की सिकाई करने से पिंपल्स के दर्द और सूजन से राहत मिलती है। बता दें, इसके लिए आपको इसे एक टिश्यू के अंदर लेना है और फिर फेस पर जिस एरिया में पिंपल ज्यादा होते हैं, वहां इससे थपकी देते हुए सिकाई कर लेनी है। ऐसा करने से बैक्टीरिया भी कम होते हैं और फेस भी एक्ने फ्री होने लगता है।

एलोवेरा है असरदार

एलोवेरा का गूदा और छिलका दोनों ही पिंपल्स से राहत दिलाने में काफी उपयोगी साबित होते हैं। इसके पल्प को आप नीम पाउडर के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। साथ ही, चेहरे का वह हिस्सा जहां कील-मुंहासें ज्यादा होते हैं, उसे भी एलोवेरा के छिलके से रगड़कर पिंपल फ्री बनाया जा सकता है।

ग्रीन टी का यूज

त्वचा के लिए ग्रीन टी भी बेहद फायदेमंद होती है। इसे आप गर्म पानी में उबाल लें और फिर इसी पानी को ठंडा करके चेहरे पर स्प्रे करें। इस तरह पिंपल्स काफी कम होने लगते हैं और स्किन भी बैक्टीरिया से फ्री रहती है। वहीं, ग्रीन टी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पिंपल्स के निशान भी नहीं पड़ने देते हैं।

Back to top button