फिर सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ इन जिलों में होगी बारिश? IMD अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के जिलों में अगले 72 घंटे के लिए कोल्ड फाग डे घोषित किया है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश होने के आसार बन रहे हैं। नए वर्ष के पहले दिन ठंड से लोग कांप उठे। बारिश होने के बाद कोहरा से निजात मिलेगी। लेकिन अभी ठंड बढ़ने के असर दिख रहे हैं। पूर्वी यूपी के गोंडा बहराइच सहित अन्य जिलों में आज 4 दिन बाद हल्की धूप निकली जिससे लोगों ने राहत की सांस लिया। शाम होते ही गलन और कोहरा का प्रकोप बढ़ने लगा है। अगले 48 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यूपी के अधिकांश जिलों में 5 डिग्री से लेकर 11 डिग्री सेल्सियस तक टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया।
पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित 23 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की ठंड के साथ चार दिन बाद आज दिन में हल्की धूप निकली है। शाम ढलते ही कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा पड़ने लगा है। कई जगह कोहरा अधिक होने के कारण वाहनों के रफ्तार थम गए। मौसम विभाग ने इस बीच उत्तर प्रदेश में बारिश का भी अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच हल्की बारिश होने जा रही है। जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। पूर्वी यूपी के जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 12 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। अगले 48 घंटे में तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और हल्की बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में भी बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इसके अलावा, वेस्टर्न डिस्टर्बेस के चलते उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश होने की वजह से भीषण ठंड के साथ तापमान और गिरने की संभावना है। रविवार की सुबह उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भीषण कोहरा दर्ज किया गया। लखनऊ, बाराबंकी, वाराणसी, बहराइच आदि जिलों में विजिबिलिटी महज 25 मीटर रही है।
इन जिलों में तापमान की स्थिति पर एक नजर
यूपी के गोंडा जिले में आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 19 डिग्री तथा न्यूनतम 8 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री अयोध्या में अधिकतम तापमान 19 न्यूनतम 8, गोरखपुर में न्यूनतम 8 अधिकतम 18 महाराजगंज में अधिकतम 19 न्यूनतम 7 देवरिया में अधिकतम 19 न्यूनतम 8 सुल्तानपुर में अधिकतम 19 न्यूनतम 8 बस्ती में अधिकतम 19 न्यूनतम 8 अंबेडकर नगर में अधिकतम 19 न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
यूपी में घना कोहरा का yellow अलर्ट
प्रदेश में आज भी इसी तरह का मौसम और कोहरा पड़ने की प्रबल संभावना है। अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद ठंड बढ़ेगी लेकिन कोहरा से राहत मिल सकती है।