क्या कांग्रेस में शामिल होंगे संजय राउत? नितेश राणे के दावे से मची सियासी खलबली

महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा विधायक नितेश राणे ने शिवसेना UBT सांसद संजय राउत को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि संजय राउत कांग्रेस में शामिल होने के लिए दिल्ली में एक नेता से बातचीत कर रहे हैं।

नितेश राणे ने कहा कि राउत का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के पास उन्हें एक और कार्यकाल के लिए जीत दिलाने के लिए पर्याप्त विधायक नहीं हैं। बता दें कि नवंबर में हुए चुनावों में 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना (यूबीटी) ने 20 सीटें जीतीं।

किस कांग्रेस नेता से मिल रहे हैं संजय राउत: नितेश राणे

राउत को सामना (उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी का मुखपत्र) में लिखना चाहिए कि वह शिवसेना में कितने समय तक टिकने वाले हैं। उन्हें उस नेता के बारे में लिखना चाहिए जिससे वह दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होने के लिए बात कर रहे हैं।

राणे ने संवाददाताओं से कहा, “कांग्रेस को भी इस मुद्दे पर बयान देना चाहिए।” हालांकि, नितेश राणे के इस दावे पर संजय राउत ने कोई जवाब नहीं दिया।  

सीएम बनने के लिए बेताब हैं एकनाथ शिंदे: संजय राउत
हाल ही में संजय राउत के उस दावे की पृष्ठभूमि में आई है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के बीच मतभेद से राज्य में शासन प्रभावित हो रहा है।
रविवार को शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ रोकठोक में राउत ने दावा किया कि फडणवीस और शिंदे के बीच ‘तनावपूर्ण संबंध’ राज्य की प्रगति में बाधा बन रहे हैं।
राउत ने दावा किया कि शिंदे अभी तक इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर पाए हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। एकनाथ शिंदे सीएम पद को फिर से हासिल करने की बेताब कोशिश कर रहे हैं, जिसे फडणवीस पूरी तरह से समझते हैं।

Back to top button