यूपी में आज से शुरू होगा वन महोत्सव; वृक्षों के संरक्षण पर सरकार देगी जोर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आज यानी एक जुलाई से वन महोत्सव का आयोजन कराएगी। इस महोत्सव को सात जुलाई तक चलाया जाएगा। वन महोत्सव के साथ-साथ सरकार जन जागरूकता अभियान भी चलाएगी। इस महोत्सव के तहत विरासत वृक्षों के संरक्षण पर सरकार का जोर रहेगा और अभियान के तहत लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाएगा।

‘एक पेड़ मां के नाम’
बता दें कि बीते दिनों प्रदेश में वन महोत्सव आज से शुरू हो जाएगा और सात जुलाई तक चलेगा।  इस दौरान एक तरफ विरासत वृक्षों के संरक्षण किया जाएगा। विरासत वृक्ष वाटिका के लिए प्रचार-प्रसार पर भी विभाग का जोर रहेगा। इसके साथ ही वेटलैंड्स के कैचमेंट में पौधरोपण, नदियों के संरक्षण व पुनरुद्धार के लिए नदी किनारे पौधरोपण, शहरी क्षेत्रों में भी पौधरोपण किया जाएगा। पहली से सात जुलाई तक प्रत्येक जनपदों में भी जनजागरूकता समेत वृहद स्तर पर अनेक कार्यक्रम होंगे। साथ ही केंद्र सरकार के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम भी लगाए जाएंगे।

अभियान चलाकर लोगों को किया जाएगा जागरूक
वन महोत्सव के साथ-साथ पौधरोपण से संबंधित जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान प्रभातफेरी, नुक्कड़ नाटक समेत अनेक प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्कूली बच्चों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण, वृक्षावरण व पौधरोपण के महत्व, वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण, स्वच्छता-प्लास्टिक के उपयोग को खत्म करने आदि पर जोर रहेगा।

सीएम योगी ने की अपील
वन महोत्सव के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की है कि इस वर्षाकाल में अपने घर-आंगन में कम से कम एक या दो फलदार पौधों का रोपण अवश्य करें। साथ ही प्रदेश में अधिक से अधिक पौधे रोपित कर इनका सिंचन व सतत देखभाल भी करें। योगी ने कहा कि ”पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन और पारिस्थितिकी संतुलन का आधार है। आइए, हम सभी अपनी मां और धरती मां के लिए समर्पित होकर अपनी धारा को हरित बनाने के इस अभियान से जुड़े और सृष्टि-कल्याण के पुनीत कार्य में सहभागी बनें।” 

Back to top button