ट्रेन में सोई थी बीवी, तभी रोमांटिक हो उठा पति, घरवाली को छोड़ बाजू के लड़के पर डोल गई नीयत

देश के किसी भी कोने में जाना हो तो, सबसे मुफीद और कीफायती सफर ट्रेन का होता है. रोजाना लाखों लोग ट्रेन में सवार होकर एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं. लेकिन कई बार सीट कंफर्म नहीं होने की वजह से बैठने को लेकर झगड़े भी हो जाते हैं, तो कई बार चोर-उचक्के सवार हो जाते हैं. लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, वो चौंकाने वाला है. इस वीडियो में एक शख्स परिवार के साथ सफर कर रहा था. उसकी बीवी सोई थी, लेकिन तभी वो शख्स रोमांटिक हो उठा. लेकिन उसका रोमांस बीवी की जगह पास में खड़े लड़के के लिए था. उसकी नीयत पास वाले लड़के पर डोल गई तो तपाक से उसने किस कर लिया. लेकिन शख्स के इस हरकत से लड़का भड़क गया.

सोशल मीडिया पर लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. चूकि इस वीडियो में गालियों की भरमार है, इसलिए हम आपको नहीं दिखा सकते. लेकिन ट्रेन के अंदर हुआ क्या? इस बारे में हम विस्तार से बताएंगे. लड़के का नाम निर्मल मिश्रा है. निर्मल इस घटना का वीडियो बना लिया और विस्तार से बताया है. निर्मल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘पुणे-हटिया एक्सप्रेस में मेरे साथ छेड़छाड़ की गई. छत्तीसगढ़ (बिहार नहीं) से एक 33 वर्षीय व्यक्ति ने मुझे अनुचित तरीके से छुआ और सोते समय मुझे किस किया. जब मैंने उससे इस बारे में पूछा, तो उसने बेशर्मी से कहा कि उसे यह पसंद है. आरपीएफ को शिकायत की, लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया, क्योंकि हम दोनों पुरुष थे. भीड़ ने उसका बचाव किया, क्योंकि वह अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था. यह वास्तविकता है. मैं एक ताकतवर आदमी हूं और अगर लड़के भी ट्रेनों में सुरक्षित नहीं हैं, तो हम महिलाओं से कैसे सुरक्षित रहने की उम्मीद कर सकते हैं?’

निर्मल ने पहले वीडियो में बताया कि इस आदमी ने मुझे जबरदस्ती किस किया. इनकी वाइफ कह रही हैं कि कोई बात नहीं, जाने दो. लेकिन मैं तुम्हे जाने नहीं दूंगा. अगर यही हरकत किसी लड़की के साथ हुआ होता या इनकी पत्नी के साथ होता तो सभी बोलते. लेकिन मेरे मामले में कोई नहीं बोल रहा है. इसके बाद गुस्से में निर्मल गालियां देते हैं. साथ ही पुलिस बुलाने की बात कर रहे हैं और वहां खड़े लोगों की तरफ दिखाते हुए कहते हैं कि इतने सारे लोग खड़े हैं, लेकिन कोई कुछ नहीं बोल रहा है. इसके बाद शख्स माफी मांगता है, लेकिन लड़का रुकता नहीं है. वो उस शख्स का हाथ पकड़कर खींचने लगता है. बात बढ़ते हुए देखकर महिला रोने लगती है और पति को छुड़ाने की कोशिश करती है. एक अन्य वीडियो में निर्मल शायद आपा खो बैठे और शख्स की पिटाई कर दी, जिसके बाद महिला रोते हुए माफी मांगने लगी. हालांकि, निर्मल के साथ जो हुआ, वो गलत था. लड़का हो या लड़की, किसी को भी गलत तरीके से छूना बिल्कुल जायज नहीं है.

Back to top button